Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 13 हमारा आदित्य
i. हम _____ बड़े होकर वैज्ञानिक बनेंगे।
ii. रवि अध्यापक की _____ अचरज से देखता है।
iii. आदित्य- एल 1 ने सूर्य के कुछ अद्भुत चित्र भेजे हैं, उन्हें यदि आप लोग देखेंगे तो देखते _____ रह जाएँगे।
iv. भारत के ओडिशा के पुरी ज़िले में सूर्य देवता का एक _____ सुंदर मंदिर बना हुआ है।
v. अध्यापक ने भास्कर से कहा कि इस कक्षा में दो _____ आदित्य हैं।
उत्तर :
i. हम “भी… बड़े होकर वैज्ञानिक बनेंगे।
ii. रवि अध्यापक की ” ओर” अचरज से देखता है।
iii. आदित्य- एल 1 ने सूर्य के कुछ अद्भुत चित्र भेजे हैं, उन्हें यदि आप लोग देखेंगे तो देखते “ही” रह जाएँगे।
iv. भारत के ओडिशा के पुरी ज़िले में सूर्य देवता का एक बहुत सुंदर मंदिर बना हुआ है।
v. अध्यापक ने भास्कर से कहा कि इस कक्षा में दो “और… आदित्य हैं।
प्रश्न 2. ‘आदित्य’ का अर्थ सूर्य होता है। इसी प्रकार आदित्य के कुछ नाम आप भी खोजकर लिखिए। नीचे एक नाम दिया गया है, शेष नाम आप लिखिए-

उत्तर :
अनुमान और कल्पना
(क) सूर्य की गर्मी से बचने के लिए किस तरह की व्यवस्था करेंगे?
उत्तर : मैं अपने यान में गर्मी से बचाने वाली मजबूत ढाल लगाऊँगा, ताकि सूर्य की तेज गर्मी से यान सुरक्षित रहे।
(ख) सूर्य से जुड़े कौन-से रहस्यों को खोजने का प्रयास करेंगे?
उत्तर : मैं सूर्य की तेज चमक, उसकी गर्मी और उससे निकलने वाली किरणों आदि रहस्यों का पता लगाने का प्रयास करूँगा।
प्रश्न 2. आदित्य-एल 1 के वैज्ञानिकों से आप कौन-से चार प्रश्न पूछेंगे?
उत्तर :
(क) आदित्य-एल 1 बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी?
(ख) इस यान को सूर्य की तेज गर्मी से कैसे बचाया गया है?
(ग) आदित्य-एल 1 सूर्य के कौन-कौन से रहस्यों का पता लगाएगा?
(घ) भविष्य में इसरो कौन-कौन से नए अंतरिक्ष मिशन भेजने की योजना बना रहा है?
भाषा की बात
प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम चिह्न लगाइए-
(क) यदि ऐसा है तो वहाँ आग किसने जलाई होगी _____
(ख) अध्यापक जी _____ लगरांज 1 क्या होता है _____
(ग) अच्छा _____ तभी इसका नाम आदित्य – एल 1 रखा गया है ______
(घ) जी अध्यापक जी
उत्तर :
(क) यदि ऐसा है तो वहाँ आग किसने जलाई होगी ?
(ख) अध्यापक जी ! लगरांज 1 क्या होता है ?
(ग) अच्छा ! तभी इसका नाम आदित्य – एल 1 रखा गया है।
(घ) जी अध्यापक जी , यह बहुत गरम है।
प्रश्न 2. शब्द – पिटारा में दिए गए शब्दों को नीचे दिए गए उनके संबंधित परिवार में लिखिए-

उत्तर :
प्रश्न 3.
पाठ में आए ‘प्रभाव’, ‘अभियान’, ‘विशाल’, ‘सुप्रभात’ शब्दों में ‘प्र’, ‘अभि’, ‘वि’ और ‘सु’ शब्दांश उपसर्ग का कार्य कर रहे हैं तथा ‘भाव’, ‘यान’, ‘शाल’ एवं ‘प्रभात’ मूल शब्द हैं।
उपर्युक्त उदाहरण में ‘स’ उपसर्ग का प्रयोग करते हुए दो नवीन शब्द बनाए गए हैं। आप इसी प्रकार निम्नलिखित उपसर्गों की सहायता से दो-दो शब्द बनाइए-
उत्तर :
प्रश्न 4.
पाठ में आया ‘अध्यापक’ शब्द पुल्लिंग है तथा ‘नानी’ शब्द स्त्रीलिंग है। इसके अतिरिक्त पाठ में आए अन्य कोई दो-दो पुल्लिंग और स्त्रीलिंग शब्द खोजकर नीचे लिखिए-
उत्तर :
प्रश्न 5. नीचे दिए गए शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द वर्ग पहेली में से ढूँढ़कर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए-
उत्तर :
(क) बहुत – कम
वाक्य – “अनुष्का कम बोलती है।’
(ख) पुराना – “नया’
वाक्य – “पिता जी नया पैन लाए।’
(ग) प्रकाश – अंधकार
वाक्य – अंधकार होने से पहले ही छुट्टी हो गई।
(घ) दूर – पास
वाक्य – विद्यालय मेरे घर के पास ही है।
(ङ) बड़ा – छोटा
वाक्य – मेरा छोटा भाई बहुत चालाक है।
प्रश्न 6. पाठ में ‘सूर्य’ शब्द का प्रयोग हुआ है । इस शब्द के अनेक नाम आपने पढ़े और सुने होंगे। इस शब्द का प्रयोग अलग-अलग प्रकार से होता है, जैसे-
‘सूर्य’ की किरणों से हमें विटामिन डी मिलता है।
इस वाक्य में ‘सूर्य’ एक तारा है ।
‘सूर्य’ हमारी कक्षा में पढ़ता है।
इस वाक्य में ‘सूर्य’ एक विद्यार्थी है।
अब ‘जल’ तथा ‘कर’ शब्दों से जुड़े अलग-अलग अर्थों वाले वाक्य अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए ।
उत्तर :
जल :
पानी- नदी का जल बहुत साफ़ है ।
जलना (क्रिया) – लकड़ियाँ आग में जल रही हैं।
कर
हाथ – राजा ने अपने कर से स्वयं दान दिया।
टैक्स – हर नागरिक को ईमानदारी से आय कर देना चाहिए।
आदित्य – एल 1 और सूर्य की भेंट
यहाँ पर आदित्य- एल 1 और सूर्य के बीच बातचीत हो रही है। आप इस बातचीत को आगे बढ़ाइए –
उत्तर :
पाठ से आगे
प्रश्न 1. इस चित्र में क्या दिखाया गया है? अपने घर या आस-पड़ोस में आपने कभी किसी को ऐसा करते देखा है ? कक्षा में अपने-अपने अनुभव साझा कीजिए ।
विद्यार्थी इस प्रश्न में दिए चित्र को देखें।
उत्तर : प्रस्तुत चित्र, बिहार व उत्तर प्रदेश में मनाए जाने वाले ‘छठ’ महापर्व का है। यह दीपावली के छः दिन बाद मनाया जाता है। यह तीन दिनों तक चलने वाला पर्व है। इस पर्व में डूबते सूरज व उगते सूरज, दोनों की उपासना की जाती है।
प्रश्न 2. सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से शरीर को कौन-से लाभ होते हैं?
उत्तर : सूर्य के प्रकाश से हमें गरमी मिलती है जो हमें सरदी से बचाता है। सूर्य के प्रकाश से हमें विटामिन-डी भी मिलता है, जिससे हड्डियाँ मजबूत होती हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है और रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।
प्रश्न 3. सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी प्राप्त करके चार्ट पेपर पर प्रस्तुत कीजिए।
प्रश्न 3.
दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए । यह चित्र सौर ऊर्जा का है। सौर ऊर्जा, सूर्य के प्रकाश से प्राप्त अक्षय (जो समाप्त नहीं होती ) ऊर्जा है। शिक्षक के दिशा-निर्देश में कक्षा को चार समूहों में विभाजित कीजिए। सौर ऊर्जा के बारे में जानकारी प्राप्त कर कक्षा में चार्ट पेपर पर प्रस्तुत कीजिए ।
विद्यार्थी इस प्रश्न में दिए चित्र को देखें।
उत्तर :
सौर ऊर्जा : 1. सौर ऊर्जा हमें सूर्य के प्रकाश से मिलती है। 2. यह ऊर्जा कभी समाप्त नहीं होती। 3. इससे बिजली बनाई जाती है। 4. सौर ऊर्जा से पानी गर्म किया जाता है।5. इसका उपयोग घरों, सड़कों और खेतों में किया जाता है।6. इससे प्रदूषण कम होता है और बिजली की बचत होती है।
प्रश्न 4. दिए गए चित्र को ध्यान से देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
विद्यार्थी इस प्रश्न में दिए चित्र को देखें।
(क) इस चित्र में पाँच लगरांज बिंदु दिखाए गए हैं। आपके विचार से हमारे वैज्ञानिकों ने आदित्य यानं के स्थापन के लिए एल 1 बिंदु को क्यों चुना होगा ?
उत्तर :
एल 1 बिंदु सूर्य और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बलों का संतुलित स्थान है। इस बिंदु से सूर्य का निरंतर और स्पष्ट अध्ययन करना संभव है।
(ख) चित्र देखकर बताइए कि कौन-कौन से लगरांज बिंदु पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) पर हैं?
उत्तर :
लगरांज बिंदु एल 1, एल 2 तथा एल 3 पृथ्वी की कक्षा पर हैं।
पुस्तकालय या अन्य स्रोत से
प्रश्न 1. विद्यालय के पुस्तकालय से सूर्य के विषय में और अधिक जानकारी प्राप्त कीजिए।
उत्तर : सूर्य एक तारा है। यह हमें प्रकाश और गर्मी देता है। सूर्य बहुत बड़ा और गर्म है। इसके चारों ओर आठ ग्रह चक्कर लगाते हैं।
प्रश्न 2. सूर्यग्रहण क्यों लगता है? इस अवसर पर कहाँ-कहाँ मेले लगते हैं?
उत्तर : जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुँच पाता, तब सूर्यग्रहण लगता है। इस अवसर पर हरिद्वार, प्रयागराज, कुरुक्षेत्र, उज्जैन और वाराणसी आदि स्थानों और पवित्र नदियों के किनारो पर मेले लगते हैं।
मेरी चित्रकारी
भविष्य में जब आप वैज्ञानिक बनकर किसी ग्रह की यात्रा करेंगे तो आपका यान कैसा होगा? उसका एक चित्र अपनी कल्पना से तैयार कीजिए और उसमें रंग भरिए ।
उत्तर :
Comments
Post a Comment