Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 08 ओणम के रंग
Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 08 ओणम के रंग कक्षा 4 हिंदी पाठ 8 ओणम के रंग प्रश्न उत्तर बातचीत के लिए प्रश्न 1 –> ओणम का त्योहार कब मनाया जाता है? उत्तर : –> श्रावण महीने के श्रावण नक्षत्र के दिन ओणम का त्योहार मनाया जाता है। प्रश्न 2 –> ओणम का त्योहार किस पौराणिक कथा पर आधारित है? उत्तर : –> ओणम का त्योहार महाबली और श्री विष्णु के वामन अवतार की पौराणिक कथा पर आधारित है। प्रश्न 3 –> आप कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं? उत्तर :–> हम अपने घर में होली, दीपावली, रक्षाबंधन, दशहरा आदि त्यौहार मनाते हैं। प्रश्न 4.–> आपको कौन-सा त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है और क्यों? उत्तर :–> मुझे दीपावली का त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है। यह रोशनी और खुशियों का त्योहार है। इस दिन हम अपने घर को साफ करके सजाते हैं। हम दीपक जलाते हैं और रंगोली बनाते हैं। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मुझे नए कपड़े पहनना और मिठाइयाँ खाना बहुत अच्छा लगता है। इस दिन पूरा परिवार मिलकर खुश...