Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 13 हमारा आदित्य
Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 13 हमारा आदित्य NCERT Class 4th Hindi Chapter 13 हमारा आदित्य Question Answer हमारा आदित्य Class 4 Question Answer कक्षा 4 हिंदी पाठ 13 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi हमारा आदित्य Question Answer बातचीत के लिए प्रश्न 1. ऐसा कौन-सा तारा है जो हमें सुबह जगाता है? इससे हमें क्या लाभ होते हैं? उत्तर : सूर्य हमें सुबह जगाता है। इससे हमें प्रकाश, गर्मी और विटामिन-डी मिलता है। सूर्य से पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं को भी लाभ होता है। प्रश्न 2. सूर्य और चंद्रमा से जुड़े त्योहारों के नाम बताइए। उत्तर : सूर्य से जुड़े त्योहार – छठ पूजा, मकर संक्रांति और पोंगल। चंद्रमा से जुड़े त्योहार – करवा चौथ, शरद पूर्णिमा और ईद। प्रश्न 3. चंद्रयान के बारे में कुछ बताइए। उत्तर : चंद्रयान भारत का चंद्रमा पर भेजा गया अंतरिक्ष मिशन है। इसे इसरो ने बनाया है। चंद्रयान-1, 2 और 3 इसके प्रमुख मिशन हैं। इनसे हमें चंद्रमा के बारे में बहुत-सी जानकारी मिली है। प्रश्न 4. आदित्य-एल 1 के बारे में आप क्या जानते हैं? उत्तर : आदित्य-एल 1 भारत का पहला सूर्य अध्ययन मिशन है। इसे इसरो ने भेजा है...