Posts

Showing posts from October, 2026

Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 11 कविता का कमाल

Image
Class 04 | Hindi | Ch 11 कविता का कमाल कविता का कमाल  बातचीत के लिए प्रश्न 1. क्या आपको कथा-कहानी सुनना-सुनाना पसंद है? अपने उत्तर का कारण बताइए। उत्तर : हाँ, मुझे कथा-कहानी सुनना और सुनाना पसंद है, क्योंकि उनसे हमें मनोरंजन के साथ-साथ अच्छी सीख भी मिलती है। कहानी सुनाने से लोगों के सामने आत्मविश्वास के साथ बोलने की कला विकसित होती है।  प्रश्न 2. इस लोककथा का सबसे रोचक हिस्सा कौन-सा है और क्यों? उत्तर : इस लोककथा का सबसे रोचक हिस्सा वह है, जब मदन अपनी कविता सुनाकर राजा के खजाने को चोरों से बचा लेता है। यह हिस्सा रोचक है क्योंकि उसकी कविता सुनकर चोर डर जाते हैं। प्रश्न 3. राजा का खजाना मदन की कविता के कारण बचा या राजा के कारण जो कविता को जोर-जोर से बोल रहे थे? उत्तर : राजा का खजाना मदन की कविता के कारण बचा, क्योंकि कविता में विचित्रता को सुनकर चोर डर गए । चोरों को लगा कि उन्हें कोई देख रहा है तथा उनके बारे में अच्छे से जानता है। अत: समर्पण का ही चारा रह जाता है। प्रश्न 4. राजमहल में जब मदन ने अपनी कविता सुनाई तो सुनने वाले एक-दूसरे का मुँह क्यों ताकने लगे? उत्तर : म...

Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 10 कैमरा

Image
Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 10  कैमरा  Class 04 Ch. 10 कैमरा बातचीत के लिए प्रश्न 1. आपके घर में सबसे पुरानी फ़ोटो किसकी है? उसके बारे में बताइए । उत्तर :   हमारे घर में सबसे पुरानी फ़ोटो हमारे दादा जी की है। प्रश्न 2. आप किन – किन अवसरों पर फ़ोटो खिंचवाना पसंद करते हैं? उत्तर : हम त्योहार, शादी, जन्मदिन, पिकनिक या कहीं बाहर घूमने जाने पर फ़ोटो खिंचवाना पसंद करते हैं। प्रश्न 3. आप कहाँ-कहाँ घूमने गए हैं और वहाँ आपने क्या-क्या देखा है? क्या आपने वहाँ अपनी कोई फ़ोटो ली है? कक्षा में अपने सहपाठियों को बताइए। उत्तर :  हम इंडिया गेट घूमने गए थे और वहाँ हमने इंडिया गेट ऑल चिल्ड्रन पार्क देखा। हां हमने वहाँ अपनी कई फ़ोटो ली थीं।  प्रश्न 4. आजकल विद्यालयों, बैंकों और घरों में कैमरों का प्रयोग होने लगा है। आपके अनुसार ऐसा क्यों हो रहा हैं? उत्तर : आजकल विद्यालयों, बैंकों और घरों में कैमरों का प्रयोग सुरक्षा की दृष्टि से हो रहा है। पाठ के भीतर प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर पर सही का चिह्न (✓) लगाइए। (क) नया कैमरा कौन लेकर आया ? i. छोटू...

Class 4 | Santoor | Ch 07 Fit Body, Fit Mind, Fit Nation | Solution

Image
Class 4 | Santoor | Ch 07 Fit Body, Fit Mind, Fit Nation | Solution  Class 4 English Fit Body, Fit Mind, Fit Nation Question Answer Class 4 Fit Body, Fit Mind, Fit Nation Questions and Answers  Let us Think (Page 69) A. Observe how the children are described in the poem, like ‘Active Boy Anant’, ‘Graceful girl Geeta’ etc. Write one quality that starts with the same letter as your name. Ans. Kind Karan – the answer will vary based on your name. B. Answer the following. Q. 1 Which game does Anant play? Ans.  Anant plays the game of hockey. Q. 2  Which musical instruments are mentioned in the poem? Ans.  The musical instruments guitar and sitar are mentioned in the poem. Q. 3  Who among the children mentioned in the poem likes moving in rhythm? Ans. Among the children Meena mentioned in the poem likes moving in rhythm. Q. 4 Who learns every day from the mistakes done during skating? Ans.  Geeta learns every day from her mistakes...

Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 09 मिठाइयों का सम्मेलन

Image
Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 09 मिठाइयों का सम्मेलन NCERT Class 4th Hindi Chapter 9 मिठाइयों का सम्मेलन Question Answer मिठाइयों का सम्मेलन बातचीत के लिए प्रश्न 1 –> आपको कौन-सी मिठाई सबसे अधिक पसंद है और क्यों? उत्तर : विद्यार्थी अपनी पसंद की मिठाइयाँ; जैसे- लड्डू, बरफ़ी, कलाकंद, रसगुल्ला, जलेबी आदि का नाम बताकर अपनी पसंद का कारण बताएँगे। प्रश्न 2  –> आपके घर में मिठाई कब-कब बनाई और बाँटी जाती है? उत्तर : दीपावली, होली, मकर संक्रांति, ईद जैसे विभिन्न पर्वों के साथ-साथ जन्मदिन, विवाह समारोह आदि अवसरों पर भी मिठाई बनाई और बाँटी जाती हैं। प्रश्न 3  –> घर से विद्यालय तक जाते हुए आपको किन-किन वस्तुओं की दुकानें मिलती हैं? उत्तर : घर से विद्यालय तक जाते हुए विद्यार्थी फल-सब्ज़ी, फूल, दूध, दवाई, स्टेशनरी आदि दुकानों के नाम बता सकते हैं। प्रश्न 4  –> अगर आप अपनी कक्षा में बालसभा का आयोजन करते तो किन-किन बातों पर चर्चा करते? उत्तर : विद्यार्थी अपनी कक्षा में बालसभा का आयोजन करते हुए समय का महत्व, पर्यावरण, बातूनी पक्षी, स्व...

Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 07 नकली हीरे

Image
Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 07 नकली हीरे नकली हीरे  सारांश  काननपुर नगर का राजा बहुत बुद्धिमान था। वह बूढ़ा हो गया था। वह अपने राज्य का कार्य अपने पुत्र को सौंपना चाहता था। राजा को अपने पुत्र के लिए एक सलाहकार की आवश्यकता थी। एक दिन उसने अपने दरबारियों को बुलवाकर उनसे यह प्रश्न किया कि क्या वह बुद्धिमान और ईमानदार राजा है ? सभी दरबारी उनकी झूठी प्रशंसा करते हैं। राजा सभी को एक-एक हीरा देता है। दरबार में उपस्थित एक युवक राजा की झूठी प्रशंसा नहीं करता अपितु उसे सच कहता है। वह राजा को बताता है कि वह भी ईमानदार और बुद्धिमान है परंतु उससे श्रेष्ठ अन्य राजा भी हुए हैं। राजा उसकी बात सुनकर प्रसन्न होता है और उसे भी एक हीरा देता है। अगले दिन सभी दरबारी राजा को हीरे के नकली होने की शिकायत करते हैं। राजा उन्हें यह बताता है कि उन लोगों ने झूठ कहा था इसलिए राजा ने उन्हें नकली हीरा दिया। राजा सच बोलने वाले युवक से प्रभावित होकर उसे अपने पुत्र का सलाहकार नियुक्त करता है तथा यह बताता है कि उस युवक के पास असली हीरा है। अतः अपने लालच, डर या किसी भी स्वार्थ के कारण कभी झूठ नहीं बोलना चाहिए । ...