बातचीत के लिए
प्रश्न 1 –> राजा ने अपने पुत्र का सलाहकार किसे और क्यों चुना?
उत्तर : –> राजा ने अपने पुत्र के लिए उस नवयुवक को सलाहकार चुना, क्योंकि उसने राजा को सटीक और स्पष्ट उत्तर दिया था।
प्रश्न 2 –> दरबारियों ने राजा के उपहार की जौहरी से तुरंत जाँच करवाई। इससे उनके बारे में कौन-कौन सी बातें पता चलती हैं?
उत्तर : –> दरबारियों ने राजा के उपहार की जाँच तुरंत जौहरी से करवाई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे लालची थे। हीरे और इनाम के लालच में उन्होंने राजा को गलत उत्तर दिया था। इससे यह भी पता चलता है कि उन्हें राजा पर पूरा विश्वास नहीं था, क्योंकि यदि भरोसा होता तो वे हीरे की जाँच जौहरी से न करवाते।
प्रश्न 3 –> नवयुवक दरबारी राजा का प्रश्न सुनकर भी चुपचाप क्यों खड़ा था ?
उत्तर : नवयुवक दरबारी राजा की झूठी तारीफ कर उन्हें खुश करना नहीं चाहता था, इसलिए राजा का प्रश्न सुनने के बाद भी वह शांत खड़ा रहा।
प्रश्न 4 –> चित्रकथा के अनुसार काननपुर का राजा बहुत बुद्धिमान था। क्या आप इस बात से सहमत हैं? आपको ऐसा क्यों लगता है?
उत्तर : राजा ने अपने पुत्र के लिए सलाहकार का चयन करने हेतु लोगों की परीक्षा ली और अंततः एक योग्य व्यक्ति को चुना। सच्चा सलाहकार वही होता है जो सही मार्गदर्शन दे, न कि केवल झूठी प्रशंसा करे। इसलिए हम इस बात से सहमत हैं कि काननपुर का राजा अत्यंत बुद्धिमान था।
प्रश्न 5 –> जब राजा ने अपने पुत्र के सलाहकार की घोषणा की, तब सभी दरबारियों को कैसा लगा होगा? उन्होंने क्या-क्या सोचा होगा?
उत्तर : जब राजा ने अपने पुत्र के सलाहकार की घोषणा की होगी, तब सभी दरबारियों को आश्चर्य हुआ होगा और उन्हें बुरा भी लगा होगा। वे यह सोच रहे होंगे कि यदि उन्होंने भी राजा को ईमानदारी से उत्तर दिया होता, तो शायद सलाहकार का पद उन्हें मिल जाता।
सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1 –> चित्रकथा के दिए गए अंश को ध्यान से देखिए –
(विद्यार्थी पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 81 पर दिए गए चित्रकथा के अंश को ध्यान से देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देंगे। )
इस अंश के बारे में अपने समूह में चर्चा कीजिए। अब नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन – पुस्तिका लिखिए
चित्रकथा के इस अंश में कुल कितने चित्र – खंड हैं?
उत्तर : चित्रकथा के इस भाग में कुल तीन चित्र-खंड हैं।
यहाँ मुख्य पात्र कौन-कौन हैं?
उत्तर : यहाँ राजा, दरबारी और नवयुवक प्रमुख पात्र हैं।
बीच वाले चित्र- खंड में क्या हो रहा है?
उत्तर : मध्य वाले चित्र-खंड में दरबारी हीरा मिलने पर खुश हो रहा है।
प्रश्न 1 – यहाँ केवल चित्रों को देखकर कौन-कौन सी बातें पता चल रही हैं?
उत्तर: यहाँ केवल चित्रों को देखकर यह पता चल रहा है कि राजा ने एक दरबारी को हीरा दिया। वहीं, एक नवयुवक चुप खड़ा है, जिसके मौन रहने का कारण राजा जानना चाहता है।
प्रश्न 2 – इस चित्रकथा का नाम ‘नकली हीरे’ क्यों रखा गया है? आप भी इस चित्रकथा का कोई उपयुक्त शीर्षक दीजिए।
उत्तर: राजा ने झूठी प्रशंसा करने वाले दरबारियों को नकली हीरे समझ कर उन्हें नकली हीरे दिए। इसका दूसरा शीर्षक ‘ईमानदारी का पुरस्कार’ हो सकता है।
प्रश्न 3 – राजा ने नकली हीरों का पुरस्कार किन्हें और क्यों दिया?
उत्तर: राजा ने नकली हीरों का पुरस्कार अपनी झूठी प्रशंसा करने वाले दरबारियों को दिया क्योंकि राजा जानता था कि ये दरबारी केवल उसे खुश करने के लिए झूठी तारीफ़ कर रहे हैं।
प्रश्न 4 – राजा ने एक को छोड़कर अन्य सभी दरबारियों को नकली हीरे क्यों दिए? अपने उत्तर का कारण भी लिखिए।
उत्तर: सभी दरबारी राजा की झूठी प्रशंसा कर रहे थे, जबकि नवयुवक ने सच बोला कि राजा से पहले भी उनसे श्रेष्ठ राजा हो चुके हैं, इसलिए राजा ने उसी को असली हीरा प्रदान किया।
शब्दों से मित्रता
नीचे दिए गए शब्दों को उनके उपयुक्त अर्थों के साथ रेखाएँ खींचकर मिलाइए-
उत्तर :
हमारी समझ
प्रश्न 1 –> इन प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर पर सूरज का चित्र (☀️) लगाइए-
(क) नवयुवक दरबारी का उत्तर सुनकर राजा-
i. प्रसन्न हो गया
ii. अप्रसन्न हो गया
iii. भयभीत हो गया
iv. चिंतित हो गया
उत्तर :
i. प्रसन्न हो गया
(ख) सबसे अलग उत्तर देने वाले दरबारी के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य सही है?
i. वह सदैव झूठ बोलता था।
ii. वह राजा के पुत्र का सलाहकार बनना चाहता था।
iii. वह अन्य दरबारियों से अलग दिखना चाहता था।
iv. वह एक विनम्र नवयुवक था ।
उत्तर :
iv. वह एक विनम्र नवयुवक था।
भाषा की बात
प्रश्न 1 –> ‘काननपुर के बुद्धिमान और वृद्ध राजा का एक बेटा था ।
‘काननपुर के बुद्धिमान और वृद्ध राजा का एक ही बेटा था।’
(क) इन दोनों पंक्तियों को ध्यान से देखिए । दोनों में क्या अंतर है?
उत्तर :
पहली पंक्ति से यह संकेत मिलता है कि काननपुर के राजा के किसी एक पुत्र का उल्लेख किया गया है, जिससे लगता है कि उनकी अन्य संतानें भी हो सकती हैं। लेकिन दूसरी पंक्ति पढ़ने पर स्पष्ट हो जाता है कि काननपुर के राजा का केवल एक ही पुत्र था और उनकी कोई अन्य संतान नहीं थी।
(ख) आप भी कक्षा में पाँच-पाँच के समूह बनाकर ‘ही’ शब्द वाले चार वाक्य अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर :
i. मुझे यहीं से घर जाना है।
ii. गरिमा की केवल एक ही बहन है।
iii. यह चित्र सुमन ने ही बनाया है।
iv. डिंपल ही भानु की मित्र है।
इसी तरह ‘ही’ शब्द का प्रयोग करते हुए अन्य वाक्य विद्यार्थी स्वयं बना सकते हैं।
प्रश्न 2 –> नीचे दिए वाक्यों में से जो आपको अपने लिए सबसे उपयुक्त लगते हैं, उनके सामने सही का चिह्न (✓) लगाइए-
उत्तर : विद्यार्थी अपनी पसंद के अनुसार दिए गए विकल्पों में से चयन करें।
प्रश्न 3 –> अब ऊपर दी गई सूची में से अपनी मनभावन गतिविधि को चुनकर उस पर एक अनुच्छेद लिखिए । आप एक से अधिक गतिविधियाँ भी चुन सकते हैं।
उत्तर : मेरी रूचि बागवानी
मुझे बागवानी करना पसंद है । बागवानी एक अच्छी और उपयोगी आदत है। बागवानी से प्रकृति के करीब रहने का अवसर मिलता है। बागवानी करने से हमें मेहनत करना और प्रकृति से प्रेम करना सीखने को मिलता है। इससे हमारा घर और आसपास का वातावरण सुंदर बनता है।
मुझे गुलाब, गेंदा, तुलसी और सूरजमुखी के पौधे लगाना बहुत पसंद है। इसमें हम फूलों, फलों और सब्जियों के पौधे लगाते हैं। पौधों को समय पर पानी देते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। बागवानी करने से हमें ताजी हवा और सुंदर फूल मिलते हैं।
प्रश्न 4 –> “ सब दरबारियों ने बारी-बारी से यही उत्तर दिया।”
उपर्युक्त पंक्ति में ‘बारी’ शब्द का दो बार प्रयोग हुआ है। आप भी नीचे दिए ऐसे शब्दों से वाक्य बनाइए।
धीरे-धीरे _____________________
भिन्न-भिन्न _____________________
साथ-साथ _____________________
बार-बार _____________________
उत्तर :
धीरे-धीरे – बच्चा धीरे-धीरे पढ़ना सीख गया।
भिन्न-भिन्न – “भारत में भिन्न-भिन्न भाषाएँ बोली जाती हैं।”
साथ-साथ – “मैं और मेरे मित्र साथ-साथ स्कूल जाते हैं।”
बार-बार – “मेरा मन बार-बार घर जाने को करता है।
प्रश्न 5 –> “कृपा करके स्पष्ट उत्तर दीजिएगा । ” कृपा जैसे शब्दों का प्रयोग विनम्रता दर्शाने के लिए किया जाता है। नीचे दिए गए ऐसे ही शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए और अपने समूह में एक-दूसरे से बातचीत करते हुए उनका प्रयोग कीजिए-
कृपया – _______________________
धन्यवाद – ________________________
क्षमा कीजिए – ________________________
आपका आभार – ________________________
उत्तर :
कृपया – “कृपया, मुझे एक दिन का अवकाश प्रदान करें।"
धन्यवाद – “आपके सुझाव के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"
क्षमा कीजिए – “क्षमा कीजिएगा मैंने नहीं सुना।’
आपका आभार – “इस समारोह में शामिल होने के लिए आपका आभार !"
पाठ की विशेषताएँ
नीचे इस चित्रकथा की कुछ विशेषताएँ दी गई हैं। आप भी इस पाठ्यपुस्तक में से किसी कहानी अथवा कविता की विशेषताएँ लिखिए-
उत्तर :
आपको अपनी पाठ्यपुस्तक में से किसी कहानी या कविता को चुनकर उसकी विशेषताएँ लिखनी हैं।
1. पाठ चिड़िया का गीत की विशेषताएँ
पाठ का नाम — चिड़िया का गीत
चित्र — सुंदर, रंग-बिरंगे, स्पष्ट
रचनाकार — त्रिलोक सिंह ठकुरेला
रोचकता — आनंददायक
अंत — सकारात्मक
2. पाठ नीम की विशेषताएँ
पाठ का नाम — नीम
चित्र — सुंदर, रंग-बिरंगे, स्पष्ट
रचनाकार — हरीश निगम
रोचकता — आनंददायक
अंत — सकारात्मक
आपकी चित्र-कथा
नीचे दी गई चित्रकथा के संवाद लिखिए। इसके लिए आप अपनी मातृभाषा का प्रयोग भी कर सकते हैं।
उत्तर :
खोजिए और आनंद लीजिए
प्रश्न 1 –> नीचे दिए गए एक जैसे चित्रों में पाँच अंतर खोजिए-
उत्तर : पहाड़ी पर लगे पेड़ों की गिनती, पत्थर के पीछे उगी झाड़ियाँ, बिल्ली के गले में बंधी घंटी, झोंपड़ी का झरोखा और लड़की के टॉप का डिज़ाइन।
प्रश्न 2 –> नीचे दिए गए चित्र में पाठ में आए पाँच शब्द छिपे हैं। खोजकर लिखिए-
उत्तर : जाँच, हीरा, ईमानदारी, राज, चुप
पुस्तकालय से
प्रश्न 1 – क्या आपने कोई चित्रकथा पढ़ी है? यदि हाँ, तो अपने सहपाठियों को उसके विषय में बताइए।
उत्तर : हाँ, मैंने पंचतंत्र की चित्रकथा पढ़ी है। इसमें चतुराई, बुद्धिमानी और नैतिक शिक्षा देने वाली कहानियाँ हैं। इसके चित्र बहुत सुंदर हैं।
प्रश्न 2 – अपने विद्यालय के पुस्तकालय में से कोई अन्य चित्रकथा ढूँढ़िए और अपने सहपाठियों के साथ पढ़िए।
उत्तर : मैंने विद्यालय के पुस्तकालय से अकबर-बीरबल की चित्रकथा पढ़ी। इसमें बीरबल अपनी बुद्धिमानी से कठिन समस्याओं को हल करते हैं। इससे हमें बुद्धिमानी और सूझ-बूझ से काम लेना सीखने को मिलता है।
Comments
Post a Comment