Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 06 जयपुर से पत्र

Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 06 जयपुर से पत्र 
Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1 –> आपको घूमना कैसा लगता है?
उत्तर :–> हमें घूमना बहुत अच्छा लगता है। इससे हमें नए-नए स्थानों पर जाने का अवसर मिलता है और वहाँ की संस्कृति तथा जीवन शैली के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

प्रश्न 2 –> अगर आपके आस-पास कोई ऐसा स्थान है जहाँ बाहर से लोग घूमने आते हैं तो उसके विषय में बताइए।
उत्तर :–> हम दिल्ली में रहते हैं। हमारे आसपास घूमने के लिए कई प्रसिद्ध स्थान हैं, जैसे इंडिया गेट, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान और लाल किला। यहाँ देश-विदेश से बहुत से पर्यटक घूमने आते हैं।

प्रश्न 3 –> अगर आपको किसी स्थान पर जाने का अवसर मिले तो आप कहाँ जाना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर :–> यदि हमें किसी स्थान पर जाने का अवसर मिले, तो हम लाल किला जाना चाहेंगे, क्योंकि यह एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत है। इससे हमें भारत के इतिहास और संस्कृति के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

प्रश्न 4 –> यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य कहीं पर घूमने गया हो तो उसके विषय में बताइए।
उत्तर :–> पिछले वर्ष हम अपने परिवार के साथ ताज महल देखने गए थे। वहाँ का दृश्य बहुत सुंदर था। हमने वहाँ बहुत आनंद लिया और इस ऐतिहासिक स्थल के बारे में कई रोचक जानकारियाँ भी प्राप्त कीं। यह यात्रा हमारे लिए यादगार रही।

समझ की बात

नीचे कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। प्रश्नों के उत्तर में एक से अधिक विकल्प सही हो सकते हैं। सही विकल्प के आगे (🙂) बनाइए –

प्रश्न 1. शीशमहल है-
(क) शिला देवी मंदिर के पास
(ख) आमेर के दुर्ग में
(ग) हवामहल के पास
(घ) रामनिवास बाग में
उत्तर :
(क) शिला देवी मंदिर के पास

प्रश्न 2. पत्र-
(क) जयपुर से लिखा गया था।
(ख) यात्रा के बाद लिखा गया था।
(ग) पिता को लिखा गया था।
(घ) अमर ने लिखा था।उ

उत्तर : सभी सही हैं।

(क) जयपुर से लिखा गया था।
(ख) यात्रा के बाद लिखा गया था।
(ग) पिता को लिखा गया था।
(घ) अमर ने लिखा था।

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से किसे सैर ( भ्रमण ) नहीं कहा जाएगा-
(क) ताजमहल देखने के लिए आगरा जाना
(ख) बीमारी के उपचार के लिए नगर जाना
(ग) पढ़ाई के लिए शिलांग जाना
(घ) भारत दर्शन पर जाना
उत्तर :
(ख) बीमारी के उपचार के लिए नगर जाना
(ग) पढ़ाई के लिए शिलांग जाना

अपनी बात

अमर के पत्र का एक अंश नीचे दिया गया है। इसे ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी समझ के अनुसार लिखिए-
“परसों रात को हम सकुशल जयपुर पहुँच गए। हमारी यात्रा बहुत अच्छी रही। अध्यापकों ने हमारा बहुत ध्यान रखा। यहाँ मौसम अच्छा है।’

यात्रा में ऐसा क्या – क्या हुआ होगा कि अमर ने अपने पत्र में लिखा-

(क) परसों रात को हम सकुशल जयपुर पहुँच गए।

उत्तर : जयपुर पहुँचने के दौरान रास्ते में कोई दुर्घटना या परेशानी नहीं हुई होगी और वे सुरक्षित अपनी मंज़िल तक पहुँच गए होंगे।

(ख) हमारी यात्रा बहुत अच्छी रही।

उत्तर : अमर ने अपने मित्रों के साथ यात्रा का आनंद लिया होगा, रास्ते में मनोरंजक गतिविधियाँ हुई होंगी और जयपुर के दर्शनीय स्थानों को देखकर उसे खुशी मिली होगी।

(ग) अध्यापकों ने हमारा बहुत ध्यान रखा।

उत्तर : यात्रा के दौरान अध्यापकों ने विद्यार्थियों के रहने, खाने-पीने और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा होगा तथा हर समय उनका मार्गदर्शन किया होगा।

(घ) यहाँ मौसम अच्छा है।

उत्तर : जब अमर जयपुर पहुँचा होगा, तब वहाँ का मौसम न अधिक गर्म रहा होगा और न ही ठंडा, बल्कि सुहावना और आरामदायक रहा होगा।

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1. अमर ने जयपुर में क्या-क्या देखा?

उत्तर : अमर ने जयपुर में हवामहल, जंतर-मंतर और रामनिवास बाग देखा।

प्रश्न 2. उसने कला–संग्रहालय को दर्शनीय क्यों बताया?

उत्तर : उसने कला–संग्रहालय को दर्शनीय इसलिए बताया क्योंकि वहाँ जयपुर के राजा-महाराजाओं के कपड़े, अस्त्र-शस्त्र और उनके चित्र सुरक्षित रखे हुए हैं, जो देखने में बहुत आकर्षक और रोचक हैं।

प्रश्न 3. उसने आमेर के दुर्ग को बहुत बड़ा और पुराना क्यों कहा है?

उत्तर : आमेर का दुर्ग बहुत बड़ा और प्राचीन है। इसके अंदर शीशमहल और शिला देवी का मंदिर भी स्थित है। इसका निर्माण पुराने समय में राजा-महाराजाओं द्वारा कराया गया था, इसलिए अमर ने इसे बहुत बड़ा और पुराना कहा है।


अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. निम्नलिखित के बारे में अनुमान लगाइए कि ये क्या और कैसे होंगे?

(क) जंतर–मंतर –

उत्तर : यह एक ऐसी जगह होगी जहाँ विभिन्न प्रकार के यंत्र लगे होंगे, जिनकी सहायता से समय और खगोलीय स्थितियों का पता लगाया जाता होगा।

(ख) रामनिवास बाग –

उत्तर : यह एक सुंदर और बड़ा बगीचा होगा, जहाँ लोग घूमने, विश्राम करने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने जाते होंगे।

(ग) शीशमहल –

उत्तर : यह एक भव्य महल होगा, जिसकी दीवारों और छतों पर चारों ओर शीशे लगे होंगे, जिससे वह बहुत चमकदार और आकर्षक दिखाई देता होगा।

(घ) हवामहल –

उत्तर : यह एक ऐसा महल होगा जिसमें बहुत-सी खिड़कियाँ और झरोखे होंगे, जिनसे ठंडी हवा अंदर आती होगी और वातावरण सुहावना रहता होगा।

प्रश्न 2. अनुमान लगाकर बताइए कि उदयपुर को झीलों का नगर क्यों कहा जाता है।

उत्तर : उदयपुर को झीलों का नगर इसलिए कहा जाता है क्योंकि वहाँ बहुत-सी सुंदर और बड़ी झीलें हैं, जो शहर की सुंदरता को बढ़ाती हैं।

खान-पान

अमर ने जयपुर में दाल-बाटी चूरमा खाया। आइए, इस व्यंजन के बारे में जानते हैं।
दाल-बाटी चूरमा एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है। इसमें तीन मुख्य व्यंजन होते हैं-
दाल : यह अरहर, मूँग, चने या मसूर की दाल से बनती है। इसे कई मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है। हरा धनिया इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है।
उत्तर :

विद्यार्थी दाल-बाटी चूरमा व्यंजन को बनाने की विधि पढ़कर जानें कि यह कैसे बनता है ।

आपकी रुचि का व्यंजन

अब आप अपने रुचिकर व्यंजनों में से किसी एक के विषय में बताइए जो आपके घर में विशेष अवसरों पर बनाया जाता है। संक्षेप में बताइए कि यह कैसे तैयार किया जाता है और इसमें क्या-क्या सामग्री डाली जाती है।
उत्तर :

विशेष अवसरों पर बनाए जाने वाले व्यंजन खीर, हलवा, केक, सेवइयाँ, लड्डू, पोंगल आदि हैं। 

मेरे घर में विशेष अवसरों पर खीर बनाई जाती है। यह बहुत स्वादिष्ट और मीठा व्यंजन होता है, जिसे सभी लोग पसंद करते हैं।

खीर बनाने के लिए चावल, दूध, चीनी, इलायची और सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम और किशमिश का उपयोग किया जाता है।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध को उबाला जाता है। फिर उसमें धुले हुए चावल डालकर धीमी आँच पर पकाया जाता है। जब चावल अच्छी तरह पक जाते हैं, तब उसमें चीनी और इलायची डालते हैं। अंत में सूखे मेवे डालकर कुछ देर और पकाया जाता है।

इस प्रकार स्वादिष्ट खीर तैयार हो जाती है।

इन्हें भी जानिए

डाक पेटी (पोस्ट बॉक्स)

डाक पेटी एक लाल रंग का डिब्बा होता है, जिसमें लोग अपनी चिट्ठियाँ डालते हैं। जब हमें किसी को पत्र भेजना होता है, तो हम उस पर पूरा पता लिखकर उसे डाक पेटी में डाल देते हैं।

इसके बाद डाकिया उस पेटी से सभी चिट्ठियाँ निकालकर डाकघर ले जाता है। डाकघर में उन्हें अलग-अलग स्थानों के अनुसार छाँटा जाता है और फिर संबंधित शहरों के डाकघरों में भेज दिया जाता है।

अंत में वहाँ का डाकिया उन चिट्ठियों को सही पते पर पहुँचाता है। इस तरह हमारी चिट्ठी अपने गंतव्य पर सही व्यक्ति तक पहुँच जाती है।

Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 1

पिनकोड
Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 2
पिनकोड (PIN Code) छह अंकों की संख्या होती है। इसे किसी विशेष क्षेत्र की पहचान के लिए प्रयोग किया जाता है। यह मुख्य रूप से डाक (चिट्ठी और पार्सल) भेजने और प्राप्त करने में सहायता करता है।
उदाहरण के लिए यदि किसी गाँव या नगर में कोई चिट्ठी भेजनी हो तो उस स्थान का पिनकोड डालकर यह सुनिश्चित किया जाता है कि चिट्ठी सही पते पर पहुँचे। इसका पहला अंक राज्य को बताता है। दूसरा और तीसरा अंक ज़िले को बताता है। अंतिम तीन अंक डाकघर की पहचान बताते हैं।
उत्तर :
(विद्यार्थी पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ – 68 पर दी जानकारी को पढ़ें।)

चिट्ठी आई है

पत्र लिखना एक बहुत पुरानी और आनंददायक कला है। सोचिए कि मोबाइल फोन, ईमेल या व्हाट्सएप आने से पहले लोग एक-दूसरे से कैसे संवाद करते थे। हाँ, वे पत्र लिखते थे! पत्र एक संदेश होता है जिसे कागज पर लिखा जाता है और डाक के द्वारा दूर रहने वाले मित्रों तथा सगे-संबंधियों को भेजा जाता है।

पत्र कैसे लिखें?

प्रारंभ- सबसे पहले आप ऊपर दाई ओर दिनांक लिखें ताकि पत्र पाने वाले को पता चल ।क यह कब लिखा गया था।
संबोधन- संबोधन में पूज्य या आदरणीय माँ अथवा पिताजी या मेरे प्रिय मित्र लिख सकते हैं।
अभिवादन-संबोधन के बाद अभिवादन अवश्य लिखें, जैसे-नमस्ते, प्रणाम, आशीर्वाद आदि।
आपकी बात-अभिवादन के बाद पत्र के माध्यम से आप क्या कहना चाहते हैं, वह लिखें।
अंतिम पंक्ति – घर के अन्य लोगों का अभिवादन करें, जैसे – बड़ों को प्रणाम और छोटों को प्यार।
समापन- अंत में आप, आपका/आपकी प्यारा बेटा/प्यारी बेटी या आपका प्रिय मित्र और फिर अपना नाम लिखें।

पत्र लिखते समय आपको अपनी भावनाओं को कागज पर उतारने का अवसर मिलता है। जब दूसरा व्यक्ति इसे पढ़ता है तो उसे ऐसा लगता है कि आप उसके पास ही बैठे हैं और उससे बातें कर रहे हैं। और हाँ, पत्र को लिफ़ाफ़े में डालना न भूलें। लिफ़ाफ़े पर एक डाक टिकट भी चिपकाएँ और साफ अक्षरों में जिसे पत्र भेज रहे हों, उसका पूरा पता पिनकोड सहित लिखें।

आजकल ऐसे पत्र कम लिखे जाते हैं, फिर भी वे बहुत विशेष होते हैं। तो क्या आप किसी को पत्र लिखने का सोच रहे हैं? इसे लिखें और देखें कि यह प्राप्तकर्ता तक पहुँचता है या नहीं।
उत्तर :
विद्यार्थी ‘पत्र कैसे लिखें?’ इसके विषय में पढ़कर पत्र लिखना सीखें।
विद्यार्थी डाक पेटी (पोस्ट बॉक्स) तथा पिनकोड के बारे में पढ़कर जानकारी एकत्रित करें।

अभिवादन

प्रश्न 1.
अमर ने अपने पिता को पत्र में ‘सादर प्रणाम’ लिखा है। सोचिए वह क्या लिखता यदि वह –
(क) अपने वमत्र पत्र लखता ……………………………………………………
(ख) अपनी बहन को पत्र लखता ……………………………………………………
(ग) अपनी माँ को पत्र लखता ……………………………………………………
(घ) अपने अधयापक को पत्र लखता ……………………………………………………
उत्तर :
(क) अपने मित्र को पत्र लिखता – ”सप्रेम नमस्ते’
(ख) अपनी बहन को पत्र लिखता – “नमस्ते (बड़ी बहन), शुभाशीष (छोटी बहन)
(ग) अपनी माँ को पत्र लिखता – ‘सादर प्रणाम”
(घ) अपने अध्यापक को पत्र लिखता – ‘सादर प्रणाम’

प्रश्न 2.
आप अपने मित्र को पत्र लिखिए । पत्र में आस-पास के भ्रमण – स्थलों और प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताइए ।
उत्तर :
104,
निहाल विहार,
दिल्ली
दिनांक : 15/05/20XX
प्रिय मित्र,
अविका,
हम लोग यहाँ सकुशल हैं। आशा करती हूँ कि तुम लोग भी वहाँ सकुशल होंगे।
अब तुम्हारी परीक्षाएँ पूरी होने वाली होंगी और छुट्टियाँ आरंभ होने वाली हैं। मेरी यह इच्छा है कि तुम इन छुट्टियों में मेरे घर आओ तथा दिल्ली भ्रमण करो।
दिल्ली में अनेक दर्शनीय स्थल हैं। यहाँ कई ऐतिहासिक स्थल हैं; जैसे- लाल किला, कुतुब मीनार, पुराना किला आदि। इसके अलावा यहाँ और भी कई स्थान हैं; जैसे- चाँदनी चौक, बंगला साहिब का गुरुद्वारा आदि। चाँदनी चौक में हम परांठे वाली गली में भी घूमने चलेंगे। दिल्ली में विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिलते हैं जो पूरे देश में प्रसिद्ध हैं; जैसे- छोले-भटूरे, पाव भाजी, कचौड़ी, समोसा, चाट, आलू टिक्की आदि। तुम जब आओगे तो हम इन व्यंजनों का स्वाद ज़रूर चखेंगे।
अपने आने का समाचार देना । मैं तुम्हारी प्रतीक्षा करूँगी ।
तुम्हारी सखी
अपराजिता

भाषा की बात

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए उदाहरण को ध्यान से पढ़िए। अब आप भी उसी प्रकार नए शब्द बनाकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 3
उत्तर :

उपसर्मूल शब्दनया शब्दवाक्य प्रयोग
“वि”शेष…विशेष“आज “का “दिन “मेरे लिए विशेष है।”
“भर”पेट”भरपेटमैंने”भरपेट” भोजन ” किया।”
“उप”योगउपयोग”’हमें “समय”का”सही”उपयोग करना चाहिए।”
“‘प्र”‘काश’प्रकाश““सूर्य”निकलते”ही”चारों ओर प्रकाश फैल गया।’
“अनु””शासन”“अनुशासन”“विद्यालय में अनुशासन “का ‘पालन‘“करना”चाहिए।”

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्य को ध्यान से पढ़िए-
हमने झूम-झूमकर नृत्य किया ।
अब इन्हें आगे बढ़ाइए-
हमने झूम-झूमकर ______________________
हमने कूद-कूदकर ______________________
हमने उछल-उछलकर ______________________
हमने ______________________
उत्तर :
हमने कूद-कूदकर खेल खेला।
हमने उछल-उछलकर गेंद पकड़ी।
हमने सँभल-सँभलकर चलना सीखा।
हमने घूम-घूमकर जंतर-मंतर देखा ।

प्रश्न 3.
तालिका को ध्यान से पढ़कर उपयुक्त वाक्य लिखिए-

Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 4
उत्तर :

समयवाक्य
जो कार्य बीते समय में पूरे हो गए हों।“”हमारी यात्रा “बहुत अच्छी थी।
“हमने कई पुस्तकें खरीदी थीं।
“वह “मेला देखने गया था।
जो कार्य अभी हो रहे हैं।“”मैं गीत गा रही/रहा हूँ”
“मैं गृहकार्य कर रही / रहा हूँ।
“गीता” “दादी जी से बातें कर रही है।”
जो कार्य आगे आने वाले समय में होंगे।““हम“सपरिवार“कल घूमने जाएँगे।
“”कल हमारे विद्यालय में अतिथि आएँगे।
दीपा मौसी के घर जाएगी।”

प्रश्न 4.
पत्र में आए शब्दों को वर्ग पहेली से खोजकर लिखिए-
Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 5
उत्तर :
Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 6
उदयपुर, जयसिंह, हवामहल, चूरमा, बाटी, जयपुर, दाल, राजा, आमेर, कला, जंतर, मंतर

प्रश्न 5.
पत्र में संग्रहालय शब्द आया है। ऐसे और भी शब्द पता कीजिए, जैसे- विद्यालय | उन्हें समझिए और
अपनी लेखन – पुस्तिका में उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए ।
उत्तर :
“विद्यालय”
मेघालय ”
भोजनालय ”
“चिकित्सालय ”
“पुस्तकालय”
“देवालय ”
“कार्यालय”
“हिमालय”

  • कल हमारे विद्यालय में वृक्षारोपण है।
  • मेघालय भारत का एक राज्य है।
  • हमें पुस्तकालय से पुस्तकें लेनी हैं।
  • माता जी कार्यालय से जल्दी आ गईं।
  • हमने भोजनालय से परांठे खरीदे |
  • दादा जी आँखों की जाँच के लिए चिकित्सालय गए।
  • हमने देवालय में देवी के दर्शन किए।
  • हिमालय भारत का प्रसिद्ध पर्वत है।

पता लगाइए

प्रश्न 1.
जंतर-मंतर क्या है? भारत में यह जयपुर के अतिरिक्त और कहाँ-कहाँ स्थित है?
उत्तर :
जंतर-मंतर वह स्थान है जहाँ ग्रहों, तारों और नक्षत्रों को देखने के लिए यंत्र रखे गए हैं। भारत में यह जयपुर के अतिरिक्त दिल्ली, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा में स्थित है।

प्रश्न 2.
आपके राज्य में कौन-कौन से दर्शनीय स्थान हैं? उनका संक्षिप्त परिचय दीजिए ।
उत्तर :
इंटरनेट या शिक्षक की सहायता से विद्यार्थी स्वयं करें।

कुछ कीजिए

प्रश्न 1.
अपने शिक्षक या किसी बड़े सदस्य के साथ डाकघर जाइए। वहाँ क्या-क्या काम किए जाते हैं, इसकी जानकारी एकत्रित कीजिए ।
उत्तर :

  • डाकघर में पत्र भेजने व प्राप्त करने के अतिरिक्त मनीऑर्डर, पार्सल आदि भी भेजे जाते हैं।
  • इसके अतिरिक्त वहाँ पैसे भी जमा किए जाते हैं।
  • डाकघर जाकर विद्यार्थी अन्य जानकारी एकत्र करें।

प्रश्न 2.
सभी विद्यार्थी चार-चार के समूह में भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों के चित्रों का संग्रह कर कक्षा में प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर :
विद्यार्थी समूह बनाकर स्वयं करें।

पत्र की यात्रा

प्राचीन काल में संदेश या पत्र भेजने के लिए व्यक्ति-विशेष होते थे जिन्हें दूत कहा जाता था। कम दूरी के लिए दूत पैदल ही जाकर पत्र पहुँचा देते थे।
Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 7
लंबी दूरी के लिए पक्षियों, विशेषकर कबूतरों द्वारा पत्र भेजे जाते थे।
Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 8
अति आवश्यक पत्राचार के लिए बारी-बारी से दौड़कर दूतों द्वारा पत्र पहुँचाए जाते थे। एक दूत पत्र लेकर कुछ निश्चित दूरी तक दौड़ता था। उसके बाद दूसरे संदेशवाहक को पत्र पकड़ा देता था।
Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 9
लंबी दूरी तक संदेश पहुँचाने के लिए अश्वदूत अर्थात् घुड़सवारों द्वारा भी पत्र भेजे जाते थे।
Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 10
भारत में डाक विभाग की स्थापना सन् 1854 में हुई। इसके बाद देशभर में डाकघर खोले गए। आज इस यात्रा में स्पीड पोस्ट जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।
Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 11
उत्तर :
विद्यार्थी दी गई जानकारी पढ़कर पत्र की यात्रा के बारे में जानें।

शब्दों का फुहारा

फुहारे में दी गई शब्द पहेली को निर्देशों की सहायता से हल कीजिए-
Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 13
वनिदे—
1. राजस्‍नकाएकप्रद्ध्गनस्‍
2. महाराष््रएकप्रद्धु ा
3. हैदराबाद में एक प्रसिद्ध मीनार
4. कोलकाताकाएकप्रद्धु
5. विलली काएकप्रद्धकला
6. आगराकाएकप्रद्ध्गनस्‍
उत्तर :
Class 4 Hindi Chapter 6 Question Answer जयपुर से पत्र 13

निर्देश-
1. राजस्थान का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – हवामहल
2. महाराष्ट्र की एक प्रसिद्ध गुफा – अजंता
3. हैदराबाद में एक प्रसिद्ध मीनार – चार मीनार
4. कोलकाता का एक प्रसिद्ध पुल – हावड़ा ब्रिज
5. दिल्ली का एक प्रसिद्ध किला – लाल किला
6. आगरा का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – ताजमहल


Comments

Popular posts from this blog

CBSE Board Exam 2023 Class 10 ENGLISH (Language and Literature)

Class 10th Some important questions of science

Class 3 | Eng. | Santoor | Ch. 09 Madhu’s Wish