Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 08 ओणम के रंग
बातचीत के लिए
प्रश्न 1 –> ओणम का त्योहार कब मनाया जाता है?
उत्तर : –> श्रावण महीने के श्रावण नक्षत्र के दिन ओणम का त्योहार मनाया जाता है।
प्रश्न 2 –> ओणम का त्योहार किस पौराणिक कथा पर आधारित है?
उत्तर : –> ओणम का त्योहार महाबली और श्री विष्णु के वामन अवतार की पौराणिक कथा पर आधारित है।
प्रश्न 3 –> आप कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं?
उत्तर :–> हम अपने घर में होली, दीपावली, रक्षाबंधन, दशहरा आदि त्यौहार मनाते हैं।
प्रश्न 4.–> आपको कौन-सा त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर :–> मुझे दीपावली का त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है। यह रोशनी और खुशियों का त्योहार है। इस दिन हम अपने घर को साफ करके सजाते हैं। हम दीपक जलाते हैं और रंगोली बनाते हैं। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मुझे नए कपड़े पहनना और मिठाइयाँ खाना बहुत अच्छा लगता है। इस दिन पूरा परिवार मिलकर खुशी मनाता है। इसलिए मुझे दीपावली का त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है।
प्रश्न 5 –> त्योहार वाले दिन आप क्या-क्या करते हैं?
उत्तर :–> त्योहार वाले दिन हम सुबह उठ जाते हैं। त्योहार के दिन सुबह – सुबह हम नहा-धोकर घर के कार्य में अपने माता-पिता की सहायता करते हैं। अपने घर कों सजाते हैं। मित्र व सगे-संबंधियों से मिलकर उन्हें त्योहार की बधाई देते हैं।
पाठ के भीतर
प्रश्न 1 –> प्रश्नों के सटीक उत्तर के सामने सूरज का चित्र (☀️) बनाइए –
(क) बच्चों की किन गतिविधियों से पता चलता है कि ओणम का त्योहार आरंभ हो गया है?
i. बच्चे सुबह – सुबह नहा-धो लेते हैं।
ii. बच्चे उपज की कटाई में सहायता करते हैं।
iii. बच्चे आँगन में पूक्कलम ( फूलों की रंगोली) बनाते हैं।
iv. बच्चे समुद्र-तट पर घूमने के लिए जाते हैं।
(ख) महाबली ने वामन से कौन-सा वरदान माँगा ?
i. ओणम के त्योहार में भाग लेने का
ii. तीन पग भूमि देने का
iii. अपनी प्रजा को सुखी-संपन्न देखने का
iv. अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर आने का
(ग) तिरुवोणम के दिन आँगन में बनाई गई कलाकृतियाँ महाबली के चले जाने के बाद ही हटा दी जाती हैं क्योंकि-
i. महाबली की पूजा केवल तीन दिन ही होती है।
ii. तीसरे दिन महाबली पाताल लोक लौट जाते हैं।
iii. उनका राज्य पाताल, पृथ्वी और स्वर्ग तीनों जगह फैला हुआ था ।
iv. कलाकृतियों का सौंदर्य तीन दिन से अधिक नहीं रहता।
उत्तर : –>
(क) बच्चों की किन गतिविधियों से पता चलता है कि ओणम का त्योहार आरंभ हो गया है?
iii. बच्चे आँगन में पूक्कलम ( फूलों की रंगोली) बनाते हैं।,
(ख) महाबली ने वामन से कौन-सा वरदान माँगा ?
iv. अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर आने का
(ग) तिरुवोणम के दिन आँगन में बनाई गई कलाकृतियाँ महाबली के चले जाने के बाद ही हटा दी जाती हैं क्योंकि-
ii. तीसरे दिन महाबली पाताल लोक लौट जाते हैं।
प्रश्न 2 –> स्तंभ ‘क’ का स्तंभ ‘ख’ से मिलान कीजिए-
उत्तर : –>
प्रश्न 3. –> निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-
(क) ओणम के भोज में कौन-कौन से भोज्य पदार्थ बनाए जाते हैं? किसी एक भोज्य पदार्थ के बारे में विस्तार से लिखिए।
उत्तर : –> ओणम के भोज को ओणसद्या कहा जाता है। इसमें चावल, सांभर, अवियल, थोरन, पचड़ी, पायसम और केले के चिप्स जैसे कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं।
पायसम एक प्रसिद्ध मीठा व्यंजन है। इसे दूध, चावल, गुड़ और सूखे मेवों से बनाया जाता है। यह बहुत स्वादिष्ट और मीठा होता है।
इसे बनाने की लिए चावल को अच्छी तरह धोकर रख दीजिए। उसके बाद दूध को गरम करने के लिए गैस पर रखिए । दूध जब उबल जाए तो उसमें चावल व चीनी डालकर पका लीजिए। खीर पकने के बाद उसमें सूखे मेवा डालिए।
(ख) आपके राज्य में कौन-से त्योहार विशेष रूप से मनाए जाते हैं? उन त्योहारों की कौन-सी बातें ओणम से मिलती-जुलती हैं?
उत्तर : –> मेरे राज्य उत्तर प्रदेश में दीपावली, होली, जन्माष्टमी, राम नवमी और दशहरा जैसे त्योहार विशेष रूप से मनाए जाते हैं। इनमें लोग अपने घरों को सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं। लोग परिवार और मित्रों के साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं। ओणम की तरह इन त्योहारों में भी खुशी, प्रेम, मिल-जुलकर रहने और सभी के साथ खुशियाँ बाँटने का संदेश मिलता है।
(ग) प्रश्न: ओणम में गाए जाने वाले लोकगीत में महाबली के शासन की किन विशेषताओं का उल्लेख है?
उत्तर: ओणम के लोकगीतों में बताया गया है कि महाबली के शासन में सभी लोग बहुत खुश थे। वहाँ कोई अमीर या गरीब नहीं था। सभी लोग समान थे। लोग एक-दूसरे के साथ प्रेम से रहते थे। उस समय कोई झूठ नहीं बोलता था और न ही किसी को धोखा देता था।
(घ) पाठ में आए किस उल्लेख के आधार पर कहा जा सकता है कि महाबली अपनी प्रजा से बहुत ही प्रेम करते थे?
उत्तर : –> पाठ में आए महाविष्णु महाबली के उल्लेख के आधार पर कहा जा सकता है कि महाबली अपनी प्रजा से बहुत ही प्रेम करते थे।
इस प्रसंग के अनुसार जब महाविष्णु महाबली से प्रसन्न होकर उसे वरदान स्वरूप पाताल लोक का राज्य सौंप देते हैं, तो वे वहाँ जाने से पहले अपनी प्रजा से वर्ष में एक बार मिलने की अनुमति माँगते हैं। इससे यह कहा जा सकता है कि महाबली अपनी प्रजा से अत्यधिक प्रेम करते थे।
(ङ) पाठ में आई किन बातों से पता चलता है कि प्रकृति भी ओणम के स्वागत की तैयारी कर रही है?
उत्तर : –> पाठ में बताया गया है कि पूर्व दिशा में सहय पर्वत के पीछे से सूर्योदय के साथ समुद्र की लहरें और रेत कम चमकने लगती हैं, नारियल के पेड़ हल्की-हल्की हवा में लहराने लगते हैं, नदी का निर्मल और स्वच्छ जल वातावरण को सुंदर बना देता है, पक्षी चहचहाते और अटखेलियां करते हुए उड़ते हैं और रंग-बिरंगी तितलियाँ खिले फूलों पर मँडराती हैं। इन सब बातों से पता चलता है कि मानो प्रकृति केरलवासियों के महोत्सव ओणम के स्वागत की पूरी तैयारी कर चुकी है।
मधुर स्मृतियाँ
प्रश्न 1 –> अपने घर के बड़ों से बातचीत करके पता लगाइए कि वे अपने जीवन के बीते हुए किन-किन अवसरों को याद करके प्रसन्न होते हैं। उन बातों को अपनी लेखन – पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर : –> मैंने अपने घर के बड़ों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वे अपने जीवन के कई पुराने अवसरों को याद करके प्रसन्न होते हैं। उन्हें अपना बचपन, स्कूल के दिन, दोस्तों के साथ बिताया समय, त्योहारों की खुशियाँ, परिवार के साथ घूमने जाना और बच्चों के जन्मदिन बहुत याद आते हैं। वे बताते हैं कि पुराने समय में परिवार के सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते थे और खूब आनंद करते थे। इन यादों को याद करके उन्हें बहुत खुशी होती है।
प्रश्न 2 –> आपके घर के सदस्य आपकी किन बातों से प्रसन्न होते हैं? वे आपकी प्रसन्नता के लिए क्या-क्या प्रयास करते हैं? आप उनके प्रति आभार कैसे व्यक्त करते हैं?
उत्तर : –> मेरे घर के सदस्य मेरी पढ़ाई में अच्छी मेहनत करने, बड़ों का सम्मान करने और घर के छोटे-छोटे कामों में मदद करने से प्रसन्न होते हैं। वे मेरी खुशी के लिए मेरी पसंद की चीजें लाते हैं, मेरे साथ समय बिताते हैं और मेरी जरूरतों का ध्यान रखते हैं। मैं उनकी बात मानकर, उनकी मदद करके और धन्यवाद कहकर उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करता/करती हूँ।
हमारे देश के नृत्य
आइए, अपने देश के विभिन्न राज्यों के शास्त्रीय और लोकनृत्यों की पहचान करते हैं-
उत्तर –>देश हमारा एक, रंग इसके अनेक
प्रश्न 1 –> पाठ में आई उस पंक्ति को चिह्नित करके लिखिए जिससे यह पता चलता है कि ओणम खेतों की उपज से जुड़ा त्योहार है।
उत्तर : –> ‘किसान उपज काट चुके हैं और खलिहानों में धान भरे हैं।’ इससे पता चलता है कि ओणम खेतों की उपज से जुड़ा त्योहार है।
प्रश्न 2 –> कक्षा में पाँच-पाँच विद्यार्थियों का समूह बनाकर आपस में चर्चा कीजिए और पता लगाइए कि हमारे देश में खेतों की उपज से जुड़े और कौन-कौन से त्योहार हैं। ऐसे त्योहारों की सूची भी तैयार कीजिए।
उत्तर : –> फसलों से जुड़े त्योहार-
1. लोहड़ी – पंजाब
2. पोंगल – तमिलनाडु
3. बिहू- असम
4. छठ – उत्तर प्रदेश, बिहार
5. फूलदेई – उत्तराखंड
प्रश्न 3 –> उपज से जुड़े निम्नलिखित त्योहार भारत के किन-किन राज्यों में मनाए जाते हैं? उनके नीचे दिए गए रंगों के द्वारा उन्हें मानचित्र में दर्शाइए-
प्रश्न 4 –> ओणम पर गाया जाने वाला लोकगीत-
विद्यार्थी ओणम पर गाया जाने वाला लोकगीत स्वयं पढ़ें।
शब्दों का चमत्कार
प्रश्न 1 –> पाठ में आए कुछ वाक्यों के
- अंश नीचे लिखे हैं, इन्हें ध्यान से पढ़िए-
- हल्की-हल्की बयार के झोंके
- ऊँचे-ऊँचे दीपदान
- नन्हे-नन्हे सफेद द्रोण – पुष्प
उत्तर : –> इन वाक्यांशों में ‘हल्की’, ‘ऊँचे’ तथा ‘नन्हे’ शब्दों का दो बार प्रयोग किया गया है। इन शब्दों का एक बार प्रयोग करके पढ़ते हैं-
- हल्की बयार के झोंके
- ऊँचे दीपदान
- नन्हे सफेद द्रोण – पुष्प
अपने सहपाठियों से चर्चा कीजिए कि विशेषता बताने वाले शब्दों का एक साथ दो बार प्रयोग करने से वाक्य में किस प्रकार का विशेष प्रभाव उत्पन्न होता है। आप भी ऐसे कुछ वाक्य लिखिए।
उत्तर : –>
- बगीचे में हरी-हरी घास है। गाँवों में बड़े-बड़े मकान होते हैं।
- ठंडी-ठंडी आइसक्रीम ज़्यादा नहीं खानी चाहिए ।
- छोटे-छोटे बच्चे मेले में घूम रहे थे।
- ऐसे शब्दों का प्रयोग भाषा को अधिक प्रभावशाली बनाने तथा अर्थ को स्पष्ट करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 2 –> नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए-
(क) पूर्व दिशा में सह्य पर्वत के पीछे से जब सूरज निकलता है तो पश्चिमी तट पर समुद्र की लहरें चमकने लगती हैं।
(ख) रंग-बिरंगी तितलियाँ फूलों पर मँडराती दिखाई देती हैं।
(ग) वर्षा के बादल छँटते ही ठंडी-ठंडी तेज हवाएँ थम जाती हैं।
उपर्युक्त वाक्यों में ‘चमकना’, ‘मँडराना’ और ‘थमना’ शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी लेखन – पुस्तिका में वाक्य बनाइए ।
उत्तर : –>
(क) दीपावली पर लाइट लगाते ही घर चमकने लगा।
(ख) भौंरा फूलों पर मँडरा रहा है।
(ग) अचानक बारिश थम गई।
प्रश्न 3 –> इस पाठ में आए विशेषता बताने वाले शब्दों (विशेषण) को छाँटकर लिखिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
जैसे- सफेद द्रोण- – पुष्प
- बच्चे मूर्तियों को सफेद द्रोण-पुष्पों से सजा रहे थे।
- ______________________________
- ______________________________
- ______________________________
उत्तर : –>
- नए कपड़े – ओणम पर सभी नए कपड़े पहनते हैं।
- रंग-बिरंगी तितलियाँ – फूलों पर रंग-बिरंगी तितलियाँ मँडरा रही हैं।
- विशेष प्रीतिभोज – ओणम के अवसर पर विशेष प्रीतिभोज आयोजित किया जाता है।
प्रश्न 4 –> केरल की मुख्य भाषा मलयालम है। इस शब्द को उलटकर पढ़ें तो भी यह मलयालम ही पढ़ा जाएगा। ऐसे और भी शब्द हैं जो आगे-पीछे से पढ़ने पर एक समान रहते हैं, जैसे- सरस और जहाज। आप भी पाँच-पाँच की टोलियों में ऐसे और शब्द खोजिए ।
उत्तर : –> कटक, कनक, नवजीवन, नवीन, डालडा, जलज, नयन, लाडला, नमन, बल्ब, कड़क आदि ।
त्योहार और सामूहिकता
प्रश्न 1 –> इस पाठ को पुनः पढ़िए और उन पंक्तियों को चिह्नित कीजिए जिनसे यह भाव निकलता है कि त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं।
उत्तर : –> पाठ में आए अंश जैसे बच्चों द्वारा फूल इकट्ठा करना, नौका दौड़, सामूहिक भोज, खेल, लोकनृत्य आदि को साथ में करना यह दर्शाता है कि त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं।
प्रश्न 2 –> आपके विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन का संपूर्ण उत्तरदायित्व आपकी कक्षा को दिया गया है।
(क) सभी सहपाठी मिलकर योजना बनाइए कि ‘वन महोत्सव’ के आयोजन हेतु क्या-क्या किया जाएगा।
उत्तर : –> वन महोत्सव के आयोजन के लिए हम मिलकर ये काम करेंगे—
(क) ‘वन महोत्सव’ के आयोजन हेतु किया जा सकता है-
i. अतिथि को आमंत्रित करेंगे।
ii. विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को सूचना करेंगे ।
ii. पौधे लगाने के लिए स्थान तैयार करेंगे।
iv. पौधों की व्यवस्था करेंगे।।
(इस प्रकार विद्यार्थी अन्य जानकारी स्वयं लिख सकते हैं। )
(ख) वन महोत्सव में अभिभावकों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण पत्र तैयार कीजिए ।
उत्तर : –>
हैप्पी स्कूल दरियागंज दिल्ली ।
प्रिय अभिभावक,
सप्रेम नमस्कार!
आपको यह सूचित किया जाता है कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी हमारे विद्यालय में 5 जून को सुबह 11 बजे वन महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थी पौधे लगाएंगे और कविता, गीत तथा नाटक प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों की उपस्थिति भी आवश्यक है, ताकि हम सब मिलकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
धन्यवाद!
भवदीया
अनुष्का तोमर
कक्षा 4
प्रश्न 3.–> दिए गए स्थान पर पूक्कलम (रंगोली) बनाइए-
उत्तर :–>
प्रश्न 4. –> आप अपने विद्यालय में आयोजित उत्सवों में किस प्रकार योगदान देते हैं?
उत्तर :–> हम अपने विद्यालय में आयोजित उत्सवों की तैयारियों में शिक्षिका व अपने बड़ों की सहायता करते हैं। उसमें आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हैं।
(विद्यार्थी अपने अनुभव के आधार पर स्वयं उत्तर देंगे।)
प्रश्न 2 – वन महोत्सव
(क) वन महोत्सव के आयोजन के लिए क्या-क्या किया जाएगा?
उत्तर : वन महोत्सव के आयोजन के लिए हम मिलकर ये काम करेंगे—
- अतिथि को आमंत्रित करेंगे।
- सभी विद्यार्थियों को सूचना देंगे।
- पौधों की व्यवस्था करेंगे।
- पौधे लगाने के लिए स्थान तैयार करेंगे।
- वृक्षारोपण और अन्य कार्यक्रम करेंगे।
(ख) अभिभावकों को आमंत्रण पत्र
हैप्पी स्कूल, दरियागंज, दिल्ली
प्रिय अभिभावक,
सप्रेम नमस्कार!
हमारे विद्यालय में 5 जून को सुबह 11 बजे वन महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यार्थी पौधे लगाएंगे और कविता, गीत तथा नाटक प्रस्तुत करेंगे।
आपसे अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में आकर हमारा उत्साह बढ़ाएँ।
धन्यवाद!
भवदीया
पाखी जोशी
कक्षा 4
Comments
Post a Comment