Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 02 बगीचे का घोंघा OK

Class 04 | हिन्दी | वीणा | Ch 02 बगीचे का घोंघा  

Question Answer

Class 4 Hindi Chapter 2 Question Answer बगीचे का घोंघा 7
ऊपर दिए गए चित्र को ध्यान से देखिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न: यह कौन-सा जीव है?
उत्तर :
घोंघा

प्रश्न: आपने इसे कहाँ देखा है?
उत्तर :
हमने इसे बाग-बगीचे और तालाब आदि के जमा हुए पानी के आस – पास देखा है।

प्रश्न: आपने इसे किस मौसम में अधिक देखा है?
उत्तर :
यह बरसात के मौसम में अधिक दिखाई देता है।

प्रश्न:  आपको अपने घर और विद्यालय में कौन-कौन से जीव दिखाई देते हैं?

उत्तर : कुत्ता, बिल्ली, गाय, बैल, बकरी, मक्खी, तितली, कबूतर और गिलहरी आदि

प्रश्न:  घोंघा उन जीवों से किस बात में भिन्न है?
उत्तर:
घोंघा इन सब जीवों की तरह चलता, उड़ता या फुदकता नहीं है बल्कि यह रेंगकर और बहुत धीरे धीरे चलता है।

बातचीत के लिए

प्रश्न 1. घोंघे को बगीचे के एक किनारे से दूसरे किनारे तक पहुँचने में दो दिन क्यों लगते थे?

उत्तर : क्योंकि घोंघा बहुत छोटा होने के कारण बहुत ही धीरे-धीरे चलता है, इसलिए उसे ज्यादा समय लगता था।

प्रश्न 2. आप अपने विद्यालय कैसे जाते हैं और आपको कितना समय लगता है?

उत्तर : मैं बस/वैन/पैदल स्कूल जाता हूँ। मुझे लगभग 20 मिनट लगते हैं।

प्रश्न 3. घोंघा उद्यान से बाहर क्यों जाना चाहता था?

उत्तर : घोंघा बाहर की दुनिया देखने के लिए उद्यान से बाहर क्यों जाना चाहता था।

प्रश्न 4. आपका कहाँ-कहाँ जाने का मन करता है?

उत्तर : मेरा मन पार्क, चिड़ियाघर और मामा-नानी के घर जाने का करता है।

प्रश्न 5. आप घूमने के लिए कहाँ-कहाँ जाते हैं और किसके साथ जाते हैं?

उत्तर : मैं पार्क और मॉल जाता हूँ। मैं वहां अपने परिवार के किसी न किसी सदस्य के साथ जाता हूँ।

पाठ के भीतर

नीचे दिए गए प्रश्नों के सटीक उत्तर के सामने सूरज का चित्र (🌞) बनाइए –

प्रश्न 1. घोंघा उद्यान से बाहर क्यों जाना चाहता था ?
(क) उसे उद्यान में अच्छा नहीं लगता था।
(ख) वह बाहर का जीवन देखना चाहता था। 
(ग) उसे उद्यान सुंदर नहीं लगता था।
(घ) उसे उद्यान बहुत छोटा लगता था।

प्रश्न 2. घोंघे को बड़ा – सा पत्थर पहाड़ जैसा क्यों लगा होगा?
(क) पत्थर पहाड़ की तरह बहुत ही बड़ा था।
(ख) घोंघे ने उद्यान में पत्थर जैसी बड़ी वस्तु कभी नहीं देखी थी।
(ग) घोंघे को पत्थर पर चढ़कर दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था।
(घ) पत्थर की आकृति पहाड़ जैसी थी।

प्रश्न 3. घोंघे ने अपने जीवन में पहली बार क्या देखा?
(क) अपने लंबे-पतले पाँवों से आ-जा रहे लाल चींटें
(ख) अपना शंख
(ग) पीपल का पेड़
(घ) हरी-हरी घास

प्रश्न 4. घोंघे की आँखें आश्चर्य से क्यों खुली रह गईं?
(क) उसके ऊपर एक बड़ा पत्ता गिरा।
(ख) वह उद्यान में एक नए कीट से मिला।
(ग) उसने पहली बार एक तालाब देखा।
(घ) उसने बड़ का एक पेड़ देखा।

प्रश्न 5.
छेद से बाहर निकलते ही घोंघे का जिन वस्तुओं से सामना हुआ, उनमें से कुछ वस्तुएँ छूट गई हैं। उन्हें पूरा कीजिए-



उत्तर :

प्रश्न 1. (ख ) वह बाहर का जीवन देखना चाहता था । (🌞)

प्रश्न 2. (क) पत्थर पहाड़ की तरह बहुत ही बड़ा था। (🌞)

प्रश्न 3. (क) अपने लंबे-पतले पाँवों से आ-जा रहे लाल चींटें (🌞)

प्रश्न 4. ((घ) उसने बड़ का एक पेड़ देखा। (🌞)

प्रश्न 5. छेद से बाहर निकलते ही घोंघे का जिन वस्तुओं से सामना हुआ, उनमें से कुछ वस्तुएँ छूट गई हैं। उन्हें पूरा कीजिए-

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1. उद्यान की दीवार में छेद देखकर घोंघे को कौन-सी बात याद आती थी?
उत्तर :
उद्यान की दीवार में छेद देखकर घोंघे को मां की यह बात याद आती होगी कि, “वहाँ कभी मत जाना। वह दुनिया हमारी दुनिया से बहुत अलग है । ”

प्रश्न 2. छेद के दूसरी ओर जाते ही घोंघा चकित क्यों रह गया ?
उत्तर :
छेद के दूसरी ओर जाते ही घोंघा इसलिए चकित रह गया क्योंकि उसने पहली बार उद्यान से बिल्कुल अलग बहुत बड़ा और खुला मैदान देखा था।

प्रश्न 3. घोंघे ने ऐसा क्यों कहा होगा कि उद्यान में सब कुछ धीरे – धीरे चलता है ?
उत्तर :
क्योंकि उद्यान में सब चीजें शांत और धीरे चलती थीं, लेकिन बाहर उसने देखा कि जानवर और चीजें बहुत तेज़ चलती हैं।

प्रश्न 4. घोंघे की तरह आपको अपने घर, विद्यालय तथा आस-पास क्या – क्या अद्भुत लगता है और क्यों ?
उत्तर :
 मुझे पक्षी, तितलियाँ और पेड़-पौधे अद्भुत लगते हैं, क्योंकि पक्षी उड़ते हैं, तितलियाँ रंग-बिरंगी होती हैं और पेड़ों पर फल-फूल लगते हैं।

प्रश्न 5. घोंघे ने उद्यान के भीतर और बाहर क्या-क्या देखा? नीचे लिखिए-


उत्तर :

भाषा की बात

प्रश्न 1. कहानी में आए निम्न शब्दों के आधार पर वाक्य बनाकर लिखिए-
आश्चर्य – ________________
अद्भुत – ________________
अचानक – ________________
छोर – ________________
उत्तर :
आश्चर्य – आश्चर्य है कि तुम बच गए।
अद्भुत – परीक्षा का परिणाम अद्भुत रहा।
अचानक –वह  अचानक से गिर गया।
छोर – तुम रस्सी का दूसरे छोर को पकड़ लो।

प्रश्न 2. जब घोंघे के ऊपर सूखा पत्ता गिरा, तब उसने ‘वाह!’ न कहकर ‘उई ! ‘ कहा। आपके मुँह से कब ‘वाह’ और ‘उई’ जैसे शब्द निकलते हैं?
वाह! कितना सुंदर फूल हौ” _________________________
_________________________________________
_________________________________________
_________________________________________
उत्तर :

हमारे अनुभव के आधार पर उत्तर लिखेंगे, जैसे-
वाह! – सुंदर फूल, वस्तु, स्थान, स्वादिष्ट भोजन आदि को देखकर
उई ! – गिरने, चोट लगने, सुई चुभने आदि पर

प्रश्न 3. घोंघे ने अपने शंख में कौन-कौन सा सामान बाँधा होगा?
फल, पत्ता, _________________________________________
उत्तर :
विद्यार्थी अपनी समझ के अनुसार उत्तर लिखेंगे, जैसे- फल, पत्ते, खाने-पीने का सामान, कपड़े, बिस्तर आदि बाँधा होगा।

मिलान कीजिए

नीचे लिखी बातें घोंघे ने कब-कब कहीं? मिलान कीजिए-


उत्तर :


विभिन्न ध्वनियाँ

“उसी समय खड़-खड़ की ध्वनि आई।” यहाँ सूखे पत्तों के गिरने की ध्वनि ‘खड़ – खड़’ जैसी है। इनकी ध्वनियाँ कैसी होंगी-

उत्तर :


अपनी-अपनी विशेषताएँ

घोंघे ने उद्यान से बाहर आकर जो भी देखा, वह किसी-न-किसी रूप में विशेष था। पाठ के आधार पर उनकी विशेषताएँ लिखिए-


उत्तर :

अनुमान और कल्पना

इतने समय तक वहाँ रहने के कारण घोंघा उद्यान का कोना-कोना पहचान गया था।

प्रश्न 1. अनुमान लगाकर बताइए कि घोंघा उद्यान में कब से रह रहा होगा।
उत्तर :
शायद, घोंघा उद्यान में अपने जन्म से ही रह रहा होगा ।

प्रश्न 2. घोंघे को उद्यान के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में दो दिन लगते थे और उसे वापस लौटने में 48 घंटे लगते थे। ऐसा क्यों?
उत्तर :
 दो दिन और 48 बराबर होते हैं। अतः घोंघा को उद्यान में जितने समय जाने में लगेगा उतना ही समय उसे वापस आने में लगेगा।

प्रश्न 3. आप अपने विद्यालय में कितने वर्षों से पढ़ रहे हैं? आपने वहाँ अब तक क्या-क्या देखा है ?
उत्तर :
 हम अपने विद्यालय में पिछले 5 वर्षों से पढ़ रहे हैं। हमने यहाँ मैदान, झूले, पौधे, फूल, पेड़, स्टेज आदि देखे हैं।

प्रश्न 4. आपको अपनी कक्षा से पेयजल के स्थान और विद्यालय के मुख्य द्वार तक जाने में कितना समय लगता है ?
उत्तर :
हमको अपनी कक्षा से पेयजल के स्थान और विद्यालय के मुख्य द्वार तक जाने में क्रमशः 5 तथा 7 मिनट का समय लगता है।

घोंघे से आपकी भेंट

घोंघे को सबसे पहले बच्चों के खेलने का स्थान दिखाई दिया। कल्पना कीजिए कि बच्चों ने घोंघे को देखा और उससे बातें कीं।

उत्तर :
बच्चे – अरे! आप कौन?
घोंघा – मुझे नहीं पहचानते ! मैं घोंघा, नहीं तो और कौन ?
बच्चे – वाह ! तुम कितने छोटे और प्यारे हो ।
घोंघा – सचमुच! और आप सब भी बहुत प्यारे हो ।
बच्चे – तुम हमसे दोस्ती करोगे।
घोंघा – ज़रूर ! आप मुझसे मिलने आया करोगे?
बच्चे – हाँ, हम सब रोज़ यहाँ तुमसे मिलने आते रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

CBSE Board Exam 2023 Class 10 ENGLISH (Language and Literature)

Class 10th Some important questions of science

Class 3 | Eng. | Santoor | Ch. 09 Madhu’s Wish