COMMON PRE-BOARD SCHOOL EXAMINATION (2022-23) CLASS: X SUBJECT : HINDI (002)
COMMON PRE-BOARD SCHOOL EXAMINATION (2022-23)
CLASS: X
SUBJECT : HINDI (002)
Time Allowed : 3 hours
Maximum Marks: 80
अधिकतम अंक : 80
समय: 3 घंटे सामान्य निर्देश
1. इस प्रश्न पत्र में 2 खंड है। 'खंड 'क' और 'ख'। खंड क में वस्तुपरक बहुविकल्पा और खंड वर्णनात्मक प्रश्न दिए गए हैं।
2. प्रश्नपत्र के दोनों खंडों में प्रश्नों की संख्या 17 है और सभी प्रश्न अनिवार्य है। यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखिए।
3. खंड 'क' में कुल 10 प्रश्न हैं, जिनमें उपप्रश्नों की संख्या 49 है। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए 40 उपपश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
4. खड़ 'ख' में कुल 7 प्रश्न हैं, सभी प्रश्नों के साथ उनके विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
खंड 'क' (अपठित अश)
प्रश्न 1 निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए। 1x5--5
जीवन के असली मजे उनके लिए नहीं हैं जो फूलों की छाँह के नीचे खेलते और सोते हैं। बल्कि फूलों की छाँह के नीचे यदि जीवन का कोई स्वाद छिपा है तो वह भी उन्हीं के लिए है। जो दूर रेगिस्तान से आ रहे हैं, जिनका कंठ सूखा हुआ, होंठ फटे हुए और सारा बदन पसीने से तर है। पानी में जो अमृत वाला तत्व है, उसे वह जानता है जो धूप में खूब सूख चुका है. वह नहीं जा संगस्तान में कभी पड़ा ही नहीं है।
सुख देनवाली चीजें पहल भी थी और अब भी हैं। फर्क यह है कि जो सुखों का मूल्य पहले चुकाते है और उनके मजे बाद में लेते हैं, उन्हें स्वाद अधिक मिलता है। जिन्हें आराम आसानी से मिल जाता है. उसके लिए आराम ही मौत है।
जो लोग पाँव भीगने के खौफ से पानी से बचते रहते हैं. समुद्र में डूब जाने का खतरा उन्हीं के लिए है। लहरों में तैरने का जिन्हें अभ्यास है वे मोती लेकर बाहर आएँगे। चाँदनी की ताजगी और शीतलता का आनंद वह मनुष्य लेता है जो दिन भर धूप में थक कर लौटा है जिसके शरीर को अब तरलाई की जरूरत महसूस होती है और जिसका मन यह जानकर संतुष्ट है कि दिन भर का समय उसने किसी अच्छे काम में लगाया है।
कथन
(1) जीवन के असली मजे मात्र उनके लिए है
(i) जो फूलों की छांव में खेलते हैं।
(ii) जो फूलों की छाव में सोते हैं।
(iii) जिसका गला सूख गया हो।
(iv) जिसका पूरा शरीर पसीने से भीगा हो ।
विकल्प
(क) कथन (i) सही है।
(ख) कथन (i) और (ii) सही है।
(ग) कथन (i) और (iii) सही है।
(घ) कथन (iii) और (iv) सही है।
(2) गद्यांश के अनुसार फूलों की छाँह के नीचे यदि जीवन का कोई स्वाद छिपा है तो वह किसके लिए है?
(क) जिसके पास सभी सुख सुविधाएँ हैं।
(ख) जो दूर रेगिस्तान से आ रहे हैं, जिनके होंठ फटे हुए और सारा बदन पसीने से तर है।
(ग) धनवानों के लिए।
(घ) जो रेगिस्तान में कभी गया ही नहीं है।
(3) गद्यांश के अनुसार सुखों का स्वाद किन्हें अधिक मिलता है?
(क) जिनको बिना परिश्रम सुविधाएं मिल जाती हैं।
(ख) जो सुखों का मूल्य पहले चुकाते हैं।
(ग) जो मजे के बाद परिश्रम करते हैं ।
(घ) जिन्हें आसानी से आराम मिल जाता है।
(4) गद्यांश के अनुसार समुद्र से मोती लेकर कौन बाहर आता है?
(क) जिन्हें लहरों में तैरने का अभ्यास है।
(ख) जो निडर होकर समुद्र में नहीं तैर पाते हैं।
(ग) जो पानी में भीगने से डरते हैं।
(घ) जो स्वयं से सुख प्राप्त करते हैं।
(5) कथन (A) और कथन (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए ?
कथन (A) सुख देनेवाली चीजें पहले भी थी और अब भी हैं।
कथन (R) - जिन्हें आराम आसानी से मिल जाता है, उसके लिए आराम ही मौत है।
(क) कथन (A) गलत है, किन्तु कथन (R) सही है।
(ख) कथन (A) और कथन (R) दोनों सही हैं।
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) के संदर्भ में सही नहीं है।
(घ) कथन (A) गलत है और कारण (R) कथन (A) के संदर्भ में सही है।
प्र. 2 निम्नलिखित दो पद्यांशों में से किसी एक पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए 1x5=5
आज जीत की रात
पहरुए, सावधान रहना
खुले देश के द्वार
अचल दीपक समान रहना
प्रथम चरण है नये स्वर्ग का
इस जन-मंथन से उठ आई
पहली रतन हिलोर
अभी शेष है पूरी होना
क्योंकि नहीं मिट पाई दुःख की
है मंज़िल का छोर जीवन मुक्ता डोर
ले युग की पतवार पहरुए,
सावधान रहना आगे कठिन डगर है
विगत साँवली कोर
बने अंबुधि महान रहना
ऊँची हुई मशाल हमारी
शत्रु हट गया, लेकिन
उसकी छायाओं का डर है।
शोषण से मृत है समाज
कमज़ोर हमारा घर है
किन्तु आ रही नई जिन्दगी
यह विश्वास अमर है।
(1) इस कविता के केन्द्रीय भाव हेतु दिए गए कथनों को पढ़कर सबसे सही विकल्प चुनिए
कथन
(i) देश के युवाओं को हमेशा सजग रहने के लिए कहा गया है। (ii) आम जनता को जीत की रात में आराम करने को कहा है।
(iii) मोहल्ले के पहरदार का सात रहने का कहा है।
(iv) पुलिस का आधा रात में चारा में सावधान रहने को कहा है।
विकल्प
(क) कथन (i) सही है।
(ख) कथन (i) और (ii) सही है।
(ग) कथन (ii) और (iii) सही है।
(घ) कथन (iii) और (iv) सही है।
(2) पद्याश में कवि ने किसका प्रथम चरण माना है?
(क) कवि ने जन मथन का प्रथम चरण माना है।
(ख) कवि ने रात्रि का प्रथम चरण माना है।
(ग) कवि ने रतन हिसार का प्रथम चरण माना है।
(घ) कवि ने नए स्वर्ग का प्रथम चरण माना है।
(3) पद्याश में 'अभी शेष है पूरी होना जीवन मुक्ता डोर' का आशय है -
(क) लोगों का जीवन दूभर करना है।
(ख) लोगों के जीवन में सुख लाना शेष है।
(ग) लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
(घ) लोगों को खल भाव के लिए तैयार करना है।
(4) पद्याश में ऊँची हुई मशाल हमारी' का अर्थ है
(क) हमारी बदनामी हुई है।
(ख) हमारा चिंतन बदला है।
(ग) हमारी ख्याति बढ़ी है।
(घ) हमारा नेतृत्व बदला है।
(5) "जिन्दगी हमें अनुकूल आशावादी एवं गतिशील बनाती है।" कथन पड़कर सही विकल्प का चयन कीजिए
कथन
(i) जीवन में कभी कठिनाई न आने दें।
(ii) सुख-दुख, उतार-चढ़ाव को भाग्यवादी बनकर स्वीकार करें।
(iii) स्वयं को चैतन्य, गतिशील आत्मालोचक व आशावादी बनाए रखें।
(iv) प्रतिकूल परिस्थितियों के आगे घुटने न टेक बल्कि संघर्ष करें।
विकल्प -
(क) कथन (i) सही है।
(ख) कथन (i) और (ii) सही है।
(ग) कथन (ii) और (iii) सही है।
(घ) कथन (iii) और (iv) सही है।
अथवा
'दा न्याय अगर तो आधा दो
पर इससे भी यदि बाधा हो.
तो दे दो केवल पाँच ग्राम,
रक्खो अपनी धरती तमाम ।
हम वहीं खुशी से खायेंगे,
परिजन पर असि न उठायेंगे!
दुर्योधन वह भी दे ना सका,
आशीष समाज की ले न सका.
उलटे, हरि को बाँधने चला,
जो था असाध्य साधने चला।
जब नाश मनुज पर छाता है,
पहले विवेक मर जाता है।
हरि ने भीषण हुकार किया.
अपना स्वरूप विस्तार किया,
डगमग डगमग दिग्गज डोले.
भगवान् कुपित होकर वाले
'जंजीर बढ़ा कर साध मुझे,
हाँ हाँ दुर्योधन! बाँध मुझे।
यह देख. गगन मुझमें लय है.
यह देख, पवन मुझमें लय है,
मुझमें विलीन झंकार सकल,
अमरत्व फूलता है मुझमें,
मुझमें लय है संसार सकल ।
संहार झूलता है मुझमें।
'उदयाचल मेरा दीप्त भाल,
भूमंडल वक्षस्थल विशाल,
भुज परिधि बन्ध को घेरे हैं,
मैनाक-मेरु पग मेरे हैं।
दिपते जो ग्रह नक्षत्र निकर,
सब हैं मेरे मुख के अन्दर ।
(1) दुर्योधन द्वारा समाज का आशीष ना ले सकने का कारण है। - दिए गए कथन पढ़कर सबसे सही विकल्प चुनिए दिए गए कथनों को
कथन -
(i) दुर्योधन कौरवों को उनका आधा हिस्सा देने चाहता था।
(ii) दुर्योधन कौरवों को केवल पाँच गाँव देना चाहता था ।
(iii) दुर्योधन कौरवों को सुई की नोक के बरबर भी जमीन नहीं देना चाहता था
(iv) दुर्योधन कौरवों को सारा राज पाठ देना चहता था।
विकल्प
(क) कथन (i) सही है।
(ख) कथन (ii) सही है।
(ग) कथन (iii) सही है।
(घ) कथन (ii) और (iv) सही है।
(2) पद्याश में उलटे, हरि को बाँधने चला, का आशय है
(क) दुर्योधन शेर को बांधना चाहता था।
(ख) दुर्योधन श्री कृष्ण को बांधना चाहता था।
(ग) दुर्योधन घोड़े को बांधना चाहता था।
(घ) कृष्ण दुर्योधन बंदी बनाना चाहता था।
(3) पद्यांश में 'जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है' का अर्थ है
(क) मनुष्य से पहले विवेक मर जाता है।
(ख) मनुष्य का विवेक मनुज पर छाता है।
(ग) विनाश के समय बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है।
(घ) लोगों को खेल भाव के लिए तैयार करना है।
(4) पद्यांश में 'मुझमें लय है संसार सकल' का अर्थ है
(क) पूरी सृष्टि मुझमे समाहित है।
(ख) दुनिया लयबद्ध की गयी है।
(ग) संसार में हमारी ख्याति बढ़ी है।
(घ) सारा संसार एक समान है।
(5) कथन (A) और कथन (R) को पढ़कर उपयुक्त विकल्प चुनिए ?
कथन (A): पांडव युद्ध करना चाहते थे।
कथन (R) - कृष्ण ने दुर्योधन को चेतावनी दी और अपना विराट रूप प्रकटाया।
(क) कथन (A) गलत है, किन्तु कथन (R) सही है।
(ख) कथन (A) और कथन (R) दोनों सही हैं।
(ग) कथन (A) सही है और कारण (R) कथन (A) के संदर्भ में सही नहीं है।
(घ) कथन (A) गलत है और कारण (R) कथन (A) के संदर्भ में सही है।
प्र. 3 निर्देशानुसार 'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(1) 'माँ ने मारा तो बालक रूठ गया।' इसका सरल वाक्य होगा। (1x4=4)
(क) 'माँ ने मारा और बालक रूठ गया।
(ख) माँ के मारने पर बालक रूठ गया।
(ग) बालक रूठ गया क्योंकि माँ ने उसको मारा।
(घ) क्योंकि माँ ने बालक को मार इसलिए वह रूठ गया।
(2) 'सूर्योदय होने पर चिड़िया चहचहाने लगीं' इसका संयुक्त वाक्य होगा
(क) जैसे ही सूर्योदय हुआ वैसे ही चिड़िया चहचहाने लगीं।
(ख) सूर्योदय होने के कारण चिड़िया चहचहाने लगी।
(ग) सूर्योदय हुआ और चिड़िया चहचहाने लगीं।
(घ) ज्यों ही सूर्योदय हुआ, चिड़िया चहचहाने लगी।
(3) विद्यार्थी परिश्रमी होता है तो अवश्य सफल होता है। इसका मिश्र वाक्य होगा
(क) जो विद्यार्थी परिश्रमी होता है वह अवश्य सफल होता है। (ख) परिश्रमी विद्यार्थी अवश्य सफल होता है।
(ग) विद्यार्थी का परिश्रम अवश्य सफल होता है।
(घ) परिश्रम ही विद्यार्थी को सफल बनाता है।
(4) निम्नलिखित वाक्यों में मिश्र वाक्य पहचानकर नीचे दिए गए सबसे सही विकल्प को चुनिए
(i) सुमन बीमार है इसलिए स्कूल नहीं गई।
(ii) सुमन इसलिए स्कूल नहीं गई क्योंकि वह बीमार है।
(iii) सुमन बीमार होने के कारण स्कूल नहीं गई।
(iv) सुमन बीमार थी और स्कूल नहीं गई।
(क) कवल कथन (i) सही है।
(ख) कथन (ii) सही है।
(ग) कथन (iii) सही है।
(घ) कथन (i) और (ii) सही है।
(5) कॉलम को कॉलम 2 के साथ सुमेलित कीजिए और सही विकल्प चुनकर लिखिए,
कॉलम 1 कॉलम-2
(1) वह मुझसे कहता है कि आओ। (i) सरल वाक्य
(2) बालक रोता रहा और चुप हो गया। (ii) संयुक्त वाक्य
(3) बच्चे फुटबॉल खेल रहे हैं। (iii) मिश्र वाक्य
विकल्प
*(क) 1-iii, 2-ii, 3-i
(ख) 1-ii, 2-iii, 3-i
(ग) 1-ii, 2-i, 3-iii
(घ) 1-ii, 2-i, 3-iii
प्र.4 उत्तर दीजिए,
निर्देशानुसार 'वाच्य' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के 1x4-4
विकल्प
(1)
(क) 1-iii 2ii. 3. i
(ख) 1-iii, 2-1 i, 3-ii
(ग) 1-ii. 2. i. 3-iii
(घ) 1-i,2-ii, 3-iii
(2) इनमें कर्मवाच्य का उदाहरण है
(क) संजना गीत गाती है।
(ख) संजना से गीत नहीं गाया जाता।
(ग) संजना द्वारा कविता पढ़ी गई।
(घ) रंजन कविता लिखती है।
(3) इनमें कर्तृवाच्य का उदाहरण है
(क) उससे चला नहीं जाता।
(ख) महात्मा गाँधी ने सत्य अहिंसा और प्रेम का संदेश दिया।
(ग) रोशन से चला नहीं जाता।
(घ) सुशील द्वारा तीन ताल बजाया गया।
(4) महेश क्रिकट नही खेलता है। इसका भववाच्य होगा
(क) महेश से कवर नहीं खुला जाता।
(ख) महेश में कभी नहीं खेला जाता है।
(ग) महेश क्रिकेट खेलता है।
(घ) महेश से क्रिकेट खेला जा सकता है।
(5) धोबी द्वारा हमारे कपड़े धोए जाते हैं। कर्तृवाच्य में बदलिए ।
(क) धोबी से हमारे कपड़े धुलवाये जाते हैं।
(ख) हमारे कपड़े धोबी द्वारा धोए जाते हैं।
(ग) धोबी हमारे कपड़े धोता है।
(घ) धोबी से हमारे कपड़े नहीं धुलते हैं।
प्र. 5 निर्देशानुसार (पद परिचय) पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए 1x4=4
(1) वह पत्र लिखता है। रेखांकित अंश का पद-परिचय होगा
(क) सकर्मक क्रिया, कर्तृवाच्य, पुल्लिंग, एक वचन, वर्तमानकाल।
(ख) सकर्मक क्रिया. कर्तृवाच्य, स्त्रीलिंग, एकवचन. वर्तमानकाल।
(ग) सकर्मक क्रिया कर्तृवाच्य, पुल्लिंग, बहुवचन, वर्तमानकाल! क्रियाका वर्तमानकाल
(घ) सकर्मक क्रिया, कर्तृवाच्य, पुल्लिंग, एक वचन.
(2) तुलसीदास भक्ति रस के कवि थे। रेखांकित अंश का पद-परिचय होगा
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा, बहुवचन, पुल्लिंग, कर्ताकारक।
(ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, स्त्रीलिंग, कर्ताकारक।
(ग) व्यक्तिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ताकारक।
(घ) व्यक्तिवाचक संज्ञा एकवचन, पुल्लिंग, कर्मकारक ।
(3) यह कार मेरे मित्र की है। रेखांकित अश का पद परिचय होगा
(क) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, विशेष्य 'कार'।
(ख) सार्वनामिक विशेषण, बहुवचन, स्त्रीलिंग, विशेष्य 'कार'।
(ग) सार्वनामिक विशेषण, एकवचन, पुल्लिंग, विशेष्य 'कार'।
(घ) गुणवाचक विशेषण, एकवचन, स्त्रीलिंग, विशेष्य 'कार'।
(4) रमेश ने राकेश को मारा। रेखांकित अंश का पद-परिचय होगा
(क) सकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्तृवाच्य, भूतकाला (ख) अकर्मक क्रिया, पुल्लिंग एकवचन, कर्तृवाच्य भूतकाला
(ग) सकर्मक क्रिया, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्तृवाच्य, भूतकाल । (घ) सकर्मक क्रिया. पुल्लिंग, एकवचन, कर्तृवाच्य, भूतकाल ।
(5) लाल गुलाब देखकर मन प्रसन्न हो गया
(क) संख्यावाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, गुलाब विशेष्य का विशेष ।
(ख) गुणवाचक विशेषण, बहुवचन, पुल्लिंग, गुलाब विशेष्य का विशेष ।
(ग) परिमाणवाचक विशेषण एकवचन, पुल्लिंग, गुलाब विशेष्य का विशेष ।
(घ) गुणवाचक विशेषण, बहुवचन, स्त्रीलिंग, गुलाब विशेष्य का विशेष ।
प्र.6 निर्देशानुसार 'अलंकार' पर आधारित पाँच बहुविकल्पी प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(1) 'बरसि सुमन सुर सकल सिहाही । एहि सम पुन्य पुंज कोउ नहीं।।' इस चौपाई में प्रयुक्त अलंकार है
(क) यमक
(ख) श्लेष
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) अनुप्रास
(2) 'उस काल मारे क्रोध के तन काँपने उनका लगा, मानो हवा के जोर से सोता हुआ सागर जगा।' इन काव्य पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है
(क) यमक
(ख) श्लेष
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) मानवीकरण
(3) 'एक बार छिड़ गयी बहस यह हवा और सूरज में, कौन अधिक बलवान शक्तिशाली है हममें तुममें। इन काव्य पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है
(क) यमक
(ख) श्लेष
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) मानवीकरण
(4) 'सुर, असुर, गंधर्व, किन्नर आदि कोई भी कहीं, कल शाम तक मुझसे जयद्रथ को बचा सकते नहीं। इन काव्य पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है
(क) अतिशयोक्ति
(ख) श्लेष
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) अनुप्रास
( 5 ) 'पानी गए न ऊबरे मोती, मानुष, चून।' इन काव्य पंक्तियों में प्रयुक्त अलंकार है-
(क) यमक
(ख) श्लेष
(ग) उत्प्रेक्षा
(घ) अनुप्रास
प्र.7 निम्नलिखित पठित गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए 1x5=5
किसी दिन एक शिष्या ने डरते-डरते खाँ साहब को टोका, "बाबा! आप यह क्या करते हैं, इतनी प्रतिष्ठा है आपकी। अब तो आपको भारतरत्न भी मिल चुका है. यह फटी तहमद न पहना करें। अच्छा नहीं लगता, जब भी कोई आता है आप इसी फटी तहमद में सबसे मिलते हैं।" खाँ साहब मुस्कुराए । लाड़ से भरकर बोले, "धत्। पगली ई भारतरत्न हमको शहनाईया पे मिला है. लुंगिया पे नाहीं। तुम लोगों की तरह बनाव सिंगार देखते रहते, तो उमर ही बीत जाती हो चुकती शहनाई।" तब क्या खाक रियाज हो पाता। ठीक है बिटिया, आगे से नहीं पहनेगे, मगर इतना बताए देते हैं कि मालिक से यही दुआ है, "फटा सुर बख्शे। लुंगिया का क्या है, आज फटी है, तो कल सी जाएगी।"
सन् 2000 की बात है। पक्का महाल (काशी विश्वनाथ से लगा हुआ अधिकतम इलाका) से मलाई बरफ बेचने वाले जा चुके हैं। खाँ साहब को इसकी कमी खलती है। अब देशी घी में वह बात कहाँ और कहाँ वह कचौड़ी जलेबी खाँ साहब को बड़ी शिद्दत से कमी खलती है। अब संगतियों के लिए गायकों के मन में कोई आदर नहीं रहा। खाँ साहब अफसोस जताते हैं। अब घंटों रियाज को कौन पूछता है? हैरान हैं बिस्मिल्ला खाँ कहाँ वह कजली. चैती और अदब का जमाना ?
(1) गद्यांश के अनुसार शिष्या ने विस्मिल्ला खाँ को क्या पहनने के लिए टोका?
(क) टोपी पहनने के लिए।
(ख) फटी तहमद पहनने के लिए।
(ग) धोती पहनने के लिए।
(घ) कुर्ता पहनने के लिए।
(2) गद्यांश के अनुसार बिस्मिल्ला खाँ ने मालिक से क्या दुआ माँगी ?
(क) मालिक फटा सुर न बख्शे।
(ख) लुंगिया सिल जाय।
(ग) भारतरत्न मिल जाय।
(घ) शहनाई मिल जाय।
(3) गद्यांश के अनुसार बिस्मिल्लाह खाँ ने अपनी शिष्या से क्या कहा ?
(क) अब देशी घी में वह बात कहाँ और कहाँ वह कचौड़ी जलेबी |
(ख) अब घंटों रियाज को कौन पूछता है?
(ग) धत् ! पगली ई भारतरत्न हमको शहनाईया पे मिला है. लुंगिया पे नाहीं ।
(घ) रियाज से ही कला में निखार आती है।
(4) गद्यांश के अनुसार खाँ साहब को किसकी कमी खलती है?
(क) कचौड़ी जलेबी अब नहीं मिलती।
(ख) बनारसी साड़ी महंगी हो गई है।
(ग) पक्का महाल से मलाई बरफ बेचने वाले जा चुके हैं।
(घ) बनारसी पान बिकना बंद हो गया है।
(5) गद्यांश के अनुसार बिस्मिल्लाह खाँ हैरान क्यों है?
(क) बनारस घाटों का शहर नहीं रहा।
(ख) बनारस में गंगा-जमुनी तहजीब नहीं है।
(ग) बनारस में संगीत कार्यक्रम बंद हो गए हैं।
(घ) अब कजली, चैती और अदब का जमाना नहीं है।
प्र.8 गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए 1x2-2
(1) एक कहानी यह भी पाठ में लेखिका के पिता ने रसोई को 'भटियारखाना' क्यों कहा है?
(क) क्योंकि रसोई में रहना अपनी क्षमता और प्रतिभा को भट्टी में झोकना है।
(ख) क्योंकि रसोई बहुत पवित्र स्थान है।
(ग) क्योंकि रसोई में काम करना सबसे उत्तम सुख है।
(घ) क्योंकि रसाई में रहना अपनी क्षमता और प्रतिभा को उन्नत करना है।
(2) बालगोविन भगत किसकी 'साहब' मानते थे?
(क) बालगोबिन भगत साई को 'साहब' मानते थे।
(ख) बालगोबिन भगत गुरुनानक को 'साहब' मानते थे।
(ग) बालगोबिन भगत कबीर को 'साहब' मानते थे।
(D) बालगोबिन भगत ग्रामप्रधान को 'साहब' मानते थे।
प्र. 9 निम्नलिखित पठित पद्याश पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए 1x5=5
मुख्य गायक के चट्टान जैसे भरी स्वर का साथ देती
वह आवाज सुंदर कमजोर काँपता हुई थी
वह मुख्य गायक का छोटा भाई है
या उसका शिष्य
या पैदल चलकर सीखने आने वाला दूर का कोई रिश्तेदार
मुख्य गायक की गरज में
वह अपनी गूँज मिलाता आया है प्राचीन काल से
गायक जब अंतरे की जटिल तानों के जंगल में
खो चुका होता है।
या अपने ही सरगम को लाँघकर
चला जाता है भटकता हुआ एक अनहद में तब संगतकार ही स्थायी को सँभाले रहता है।
जैसे समेटता हो मुख्य गायक का पीछे छूटा हुआ सामान
जैसे उसे याद दिलाता हो उसका बचपन
जब वह नौसिखिया था।
(1) पद्याश के अनुसार वह सुंदर कमजोर काँपती हुई आवाज किसका साथ दे रही थी?
(क) छोटे भाई का।
(ख) मुख्य गायक का।
(ग) रिश्तेदार का ।
(घ) पहरेदार का।
(2) पद्यांश के अनुसार 'मुख्य गायक की गरज में वह अपनी गूँज मिलाता आया है।' इस पंक्ति में 'गरज' शब्द किसके लिए प्रयोग किया गया है?
(क) आवश्यकता।
(ख) बादल का गर्जन।
(ग) मेघ मल्हार ।
(घ) ऊँची गंभीर आवाज।
(3) पद्यांश के अनुसार गायक जब सरगम को लाँघकर अनहद में चला जाता है तब स्थाई को कौन संभालता है?
(क) चित्रकार।
(ख) पत्रकार
(ग) व्यंग्यकार |
(घ) संगतकार।
(4) पद्यांश के अनुसार संगतकार, मुख्य गायक को क्या याद दिलाता है?
(क) मुख्य गायक की जवानी।
(ख) मुख्य गायक का बचपन।
(ग) मुख्य गायक बुढ़ापा
(घ) मुख्य गायक की मित्रता।
(5) कवि के अनुसार संगतकार किसका प्रतीक है?
(क) अपने आप को उसके समकक्ष प्रस्तुत करने का।
(ख) स्वयं को विशिष्ट न बनाकर प्रधान गायक की विशिष्टता बढ़ाने का।
(ग) कार्यक्रम से पहले और उसके बाद मुख्य गायक के चरण स्पर्श करने का।
(घ) गाने से पहले प्रत्येक कार्य की योजना बनाने का ।
प्र. 1) पच पाठों के आधार पर निम्नलिखित दो बहुविकल्पी प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए 1x2-2
(i) 'अट नहीं रही है' कविता में किस ऋतु का वर्णन है?
(क) गर्मी।
(ख) शिशिर
(ग) वसंत।
(घ) वर्षा ।
(ii) 'फसल' कविता में फसल को कैसे परिभाषित किया गया है?
(क) जैविक खेती को प्रोत्साहन एवं वैज्ञानिक खेती ।
(ख) पर्यावरण संरक्षण तथा उपभोक्तावाद
(ग) कृषि संस्कृति से निकटता, प्रकृति एवं मनुष्य के सहयोग से सृजन ।
(घ) कर्म एवं भाग्यवाद तथा वैज्ञानिक कृषि |
खंड-ख (वर्णनात्मक प्रश्न )
प्र.11 गद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए।
2x3=6
(क) सुषिर-वाद्यों से क्या अभिप्राय है? 'नौबत खाने में इबादत' पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।
(ख) बालगोबिन भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेले क्यों नहीं छोड़ना चाहती थी?
(ग) लेखिका के व्यक्तित्व पर किन-किन का प्रभाव पड़ा? 'एक कहानी यह भी' पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।
(घ) मूर्ति पर सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है? 'नेता जी का चश्मा' पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।
प्र.12 पद्य पाठों के आधार पर निम्नलिखित चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए। 2x3-6
(क) फागुन की छटा कैसी होती है? 'अट नहीं रही है।' पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।
(ख) आपके पाठ्यक्रम की किस कविता में बच्चे की मुस्कान को मृतक में भी जान डालने वाली बताया गया है? और क्यों?
(ग) कवि आत्मकथ्य लिखने से क्यों बचना चाहता है?
(घ) परशुराम के क्रोध करने पर लक्ष्मण की क्या प्रतिक्रिया हुई? राम-लक्ष्मण परशुराम संवाद
प्र. 13 पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए। पूरक पाठ्यपुस्तक के आधार पर निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए। 4x2-8
(क) भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है ? 'माता का आँचल' पाठ के आधार पर उत्तर लिखिये।
(ख) प्रदूषण के कारण स्नोफॉल का जिक्र किया गया है। प्रदूषण के और कौन कौन से दुष्परिणाम सामने आए है? " साना-साना हाथ जोड़ि" पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए।
(ग) हिरोशिमा की घटना विज्ञान का भयानकतम प्रयोग है। आपके अनुसार विज्ञान का दुरुपयोग कहाँ-कहाँ हो रहा है? 'मैं क्यों लिखता हूँ?' पाठ के आधार पर उत्तर लिखिए।
प्र.14 निम्नलिखित तीन विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत- बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में सारगर्भित अनुच्छेद लिखिए। 1x6-6
(क) "करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान।'
संकेत- बिंदु- भूमिका / अभ्यास का महत्व परिश्रम ही सफलता की कुंजी/ उपसंहार
(ख) खान-पान का बदलता स्वरूप
संकेत- बिंदु-भूमिका/पारंपरिक व्यंजन/फास्ट फूड, स्वास्थ्य और खान-पान / स्वाद स्वास्थ्य, उपयोगिता और उपसंहार ।
(ग) विद्यार्थी जीवन
संकेत-बिंदु-भूमिका/विद्यार्थी/संघर्ष का पर्याय/सफलता की पृष्ठभूमि / विविध क्रियाकलाप / उपसंहार ।
प्र. 15 आप मानस कुमार/मानसी कुमारी हैं। दिल्ली में वायुप्रदूषण के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस संदर्भ में दैनिक जागरण दिल्ली के संपादक को लगभग 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए। 1x5=5
अथवा
आप श्रेष्ठ ठाकुर/श्रेया सिंह हैं। आपकी माता का कठिन परिश्रम कर परिवार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। माता जी को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति उम्र प्रकट करते हुए माताजी को 100 शब्दों में एक पत्र लिखिए।
प्र. 16 आप अरुण सिंह / अरुणा सिंह हैं। आपको संस्कृति स्कूल चाणक्य पुरी में हिंदी अध्यापक अध्यापिका के लिए आवेदन करना है। इसके लिए आप अपना एक संक्षिप्त स्ववृत (बायोडाटा) लगभग 80 शब्दों में तैयार कीजिए। 1x5=5
अथवा
आप माकड साधी मानसी डिसूजा हैं। आप अ ब स प्रकाशन दिल्ली से अपना हिंदी विषय की पाठ्य पुस्तक मँगाने के लिए लगभग 80 शब्दों में एक ईमेल लिखिए।
प्र. 17. आपके बड़े भाई ने डयरी की दुकान खोली है जिसमें दूध, दही, मक्खन, घी, पनीर, मेवा आदि बिकते हैं। वे प्रचार प्रसार के लिए विज्ञापन देना कहते हैं। आप उनके लिए लगभग 60 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए ।
अथवा
आप संजय साह / संजना साह है। आपके चाचा चाची की पहली वैवाहिक वर्षगाँठ (एनिवर्सरी) है। इस अवसर पर उनके लिए लगभग 60 शब्दों में शुभकामना एवं बधाई संदेश लिखिए। 1x4-4
Comments
Post a Comment