MID-TERM EXAMINATION (2022-23) CLASS : 10 SUBJECT : HINDI (002)

No. of pages-16.                      (M)

MID-TERM EXAMINATION (2022-23) 
CLASS : 10
SUBJECT : HINDI (002)

Time Allowed : 3 hours
समय: 3 घंटे

Maximum Marks: 80       अधिकतम अंक 80
 
सामान्य निर्देश:

प्रश्न पत्र दो खंडों, खंड 'क' और खंड 'ख' में विभक्त है।

• खंड 'क' में कुल 49 वस्तुपरक प्रश्न पूछे गए हैं, दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए

केवल 40 प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
• दोनों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
• यथासंभव प्रत्येक खंड के प्रश्नों के उत्तर क्रमशः दीजिए।

खंड-क
(अपठित अंश)

प्र. 1 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर सहीविकल्प चुनकर लिखिए  (5x1 = 5) -

प्रफुल्लचंद्र राय का जन्म 2 अगस्त, 1861 ई. में जैसोर जिले के ररौली गाँव में हुआ था। यह स्थान अब बांग्लादेश में है तथा खुल्ना जिले के नाम से जाना जाता है। उनके पिता हरिश्चंद्र राय इस गाँव के प्रतिष्ठित जमींदार थे। वे प्रगतिशील तथा खुले दिमाग के व्यक्ति थे। आचार्य राय की माँ भुवनमोहिनी देवी भी एक प्रखर चेतना सम्पन्न महिला थी। जाहिर है, प्रफुल्ल पर इनका प्रभाव पड़ा था। आचार्य राय के पिता का अपना पुस्तकालय था। उनका झुकाव अंग्रेजी शिक्षा की ओर था। इसलिए उन्होंने अपने गांव में एक मॉडल स्कूल की स्थापना की थी जिसमें प्रफुल्ल ने प्राथमिक शिक्षा पायी। बाद में उन्होंने अल्बर्ट स्कूल में दाखिला लिया। सन् 1871 में प्रफुल्ल ने अपने बड़े भाई नलिनीकांत के साथ डेविड हेयर के स्कूल में प्रवेश लिया। डेविड हेयर खुद शिक्षित नहीं थे परंतु उन्होंने बंगाल में पश्चिमी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राय ने अपनी आत्मकथा में जिक्र किया है कि किस तरह हेयर स्कूल में उनके सहपाठी उनकी खिल्ली उड़ाया करते थे। छात्र उन्हें 'बंगाल' उपनाम से चिढ़ाते थे। राय उस स्कूल में ज्यादा दिन नहीं पढ़ सके। बीमारी के कारण उन्हें न सिर्फ स्कूल छोड़ना पड़ा बल्कि नियमित पढ़ाई भी छोड़ देनी पड़ी। लेकिन उस दौरान उन्होंने अंग्रेजी और बांग्ला की ऐतिहासिक और साहित्यिक रचनाओं का अध्ययन किया।

(i) प्रफुल्ल चंद्र राय को स्कूल तथा नियमित पढाई क्यों छोड़नी पड़ी?

(क) दूरी के कारण
(ख) बीमारी के कारण
(ग) शहर बदलने के कारण
(घ) सही मित्र न मिलने के कारण

(ii) बंगाल में पश्चिमी शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका किसने निभाई?

(क) बंकिम चंद्र चटर्जी
(ख) महात्मा गांधी
(ग) रविंद्र नाथ टैगोर
(घ) डेविड हेयर

(iii) प्रफुल्ल चंद्र राय के बड़े भाई का क्या नाम था ?

(क) शुभाकांत
(ख) प्रभाकांत
(ग) नलिनीकांत
(घ) राधाकांत

(iv) प्रारंभिक शिक्षा के बाद प्रफुल्ल चंद्र राय ने किस विद्यालय में दाखिला लिया?

(क) मांटेसरी स्कूल
(ख) अल्बर्ट स्कूल
(ग) किंडरगार्टने स्कूल
(घ) प्रेसीडेंसी स्कूल

(v) प्रफुल्ल चंद्र राय के पिता जी का क्या नाम था ?

(क) संजीव राय
(ख) अखिलेश राय
(ग) हरिश्चंद्र राय
(घ) भुवनेश्वर राय

प्र.2/ नीचे दो काव्यांश दिए गए हैं। किसी एक काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए। (5x1=5)

वंदना के इन स्वरों में,
एक स्वर मेरा मिला लो।
वंदनीय माँ को ना भूलो
राग में जब मस्त झूलो।
अर्चना के रत्नकण में.
एक कण मेरा मिला लो।
वंदना के इन स्वरों में,
एक स्वर मेरा मिला लो।
लोभ में ना भ्रष्ट होऊँ,
भीती से ना त्रस्त होऊँ ।
साधना आरुढ पग में,
एक पग मेरा मिला लो।
वंदना के इन स्वरों में,
एक स्वर मेरा मिला लो।
भोग में अनुरक्ति छोड़ो,
योग उन्मुख वृत्ति मोड़ो।
प्रभु समर्पित इन मनो में,
एक मन मेरा मिला लो।
वंदना के इन स्वरों में,
एक स्वर मेरा मिला लो।

(1) कवि किससे अनुरक्ति छोड़ने की बात कह रहा है?

(क) भोग से
(ख) योग से
(ग) ताप से
(घ) विलाप से

(ii) कवि किनके स्वरों में एक स्वर अपना मिलाने की बात कह रहा है?

(क) आराधना के
(ख) साधना के
(ग) अर्चना के
(घ) वंदना के

(iii) कवि किस में भ्रष्ट न होने की बात कह रहा है?

(क) लिप्सा में
(ख) लालच में
(ग) लोभ में
(घ) लगाव में कवि

(iv) कवि किधर उन्मुख व्यक्ति को मोड़ने की बात कह रहा है?

(क) राग
(ख) द्ववेश
(ग) योग
(घ) मोह

(v) कवि किसको ना भूलने की बात कह रहा है?

(क) माँ
(ख) पिता
(ग) भाई
(घ) चाचा

अथवा

हमको मन की शक्ति देना,
मन विजय करें।
दूसरों की जय से पहले,
खुद को जय करें।
भेदभाव अपने दिल से,
साफ कर सकें।
दोस्तों से भूल हो तो,
माफ कर सकें।
झूठ से बचे रहे,
सच का दम भरें।
दूसरों की जय से पहले,
खुद को जय करें।
हम को मन की शक्ति देना,
मन विजय करें।
दूसरों की जय से पहले,
खुद को जय करें।

(v) कवि किस का दम भरने की बात कह रहा है?

(क) कष्ट का
(ख) पीड़ा का
(ग) झूठ का
(घ) सच का

(व्यावहारिक व्याकरण )

प्र. 3 निर्देशानुसार किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :- (वाक्य भेद) (4x1=4)

(i) राधा घूमने गई और आम ले आयी। रचना के आधार पर वाक्य भेद है

(क) सरल वाक्य
(ख) संयुक्त वाक्य
(ग) मिश्र वाक्य
(घ) साधारण वाक्य

(ii) निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है

(क) परिश्रमी व्यक्ति अवश्य सफल होता है।
(ख) जो व्यक्ति स्वावलंबी होते हैं, वे सदा सुखी होते हैं।
(ग) उसने खाना खाया और सो गया।
(घ) कठोर होकर भी सरल बनो।

(iii) आपने कठिन काम किया और आगे बढ़ गए। इस वाक्य का मिश्र वाक्य होगा

(क) आप इसलिए आगे बढ़ गए क्योंकि आपने कठिन काम किया।
(ख) कठिन परिश्रम करने के कारण आप उत्तीर्ण हुए।
(ग) कठिन परिश्रम करने वाला उत्तीर्ण होता है।
(घ) आपके कठिन परिश्रम ने आपको उत्तीर्ण करा दिया।

(iv) मैंने देखा कि एक मेमना दौड़ते हुए झाड़ियों में छिप गया। रेखांकित उपवाक्य का भेद है. -

(क) संज्ञा आश्रित उपवाक्य
(ख) सर्वनाम आश्रित उपवाक्य
(ग) विशेषण आश्रित
(घ) क्रिया विशेषण आश्रित उपवाक्य

(v)  निम्नलिखित में मिश्र वाक्य है

(क) बच्चे विद्यालय जा रहे हैं।
(ख) बच्चों ने कहा कि कल छुट्टी रहेगी।
(ग) उसने समझाया था परन्तु मैंने नहीं समझा।
(घ) बच्चे मैदान में खेल रहे हैं।

प्र. 4 निर्देशानुसार किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए (4x1= 4 )

(i) निम्नलिखित वाक्य का वाच्य लिखिए

'मैंने आम खाया।'

(क) कर्तृवाच्य
(ख) कर्म वाच्य
(ग) भाव वाच्य
(घ) करण वाच्य

(ii) 'उन्होंने सारे प्रश्न हल कर दिए उपर्युक्त वाक्य को कर्मवाच्य में बदलिए-

(क) उन्होंने सारे प्रश्न हल कर दिए
(ख) सारे प्रश्न उन्होंने हल कर दिए
(ग) उनके द्वारा सारे प्रश्न हल कर दिए गए
(घ) उनके द्वारा प्रश्न हल कर दिया गया

(iii) 'मैं हँस नहीं सकता' उपर्युक्त वाक्य को भाववाच्य में बदलिए-

(क) मैं हँस नहीं सकता
(ख) मैं हँसना नहीं जानता
(ग) मुझसे हँसा नहीं जाता
(घ) मुझे हँसना नहीं आता

(iv) निम्नलिखित वाक्यों में से कर्तृवाच्य वाला वाक्य छाँटिए -

(क) सुमित ने कविता पढ़ी।
(ख) सुमित के द्वारा कविता पढ़ी गई।
(ग) सुमित के द्वारा कविता पढ़ी जाती है।
(घ) कविता सुमित के द्वारा पढ़ी गई।

(v) निम्नलिखित में से भाववाच्य का उदाहरण है

(क) आज घूमने चलते हैं।
(ख) आज घूमने चलें?
(ग) आज घूमने चला जाए।
(घ) आओ, घूमने चलते हैं।

प्र. 4 निर्देशानुसार किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए - (पद परिचय)
(i) वे लोग कल शिमला जा रहे हैं। रेखांकित पद का परिचय है

(क) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग कर्ता कारक
(ख) व्यक्ति वाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
(ग) व्यक्ति वाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक
(घ) व्यक्ति वाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, करण कारक

(i) रमा कलम से स्केच बनाती है रेखांकित पद का परिचय है

(क) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्म कारक 
(ख) जातिवाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक
(ग) जातिवाचक संज्ञा एकवचन, पुल्लिंग, करण कारक
(घ) व्यक्ति वाचक संज्ञा, एकवचन, पुल्लिंग, कर्ता कारक

(iii) वे लोग आ गए। रेखांकित पद का परिचय है।

(क) सर्वनाम, पुरुषवाचक, बहुवचन प्रथम पुरुष, कर्ता कारक
(ख) संज्ञा, व्यक्तिवाचक, बहुवचन, कर्ता कारक
(ग) सर्वनाम, पुरुषवाचक, बहुवचन, मध्यम पुरुष, कर्ता कारक
(घ) सर्वनाम, पुरुषवाचक, बहुवचन, अन्य पुरुष, कर्ता कारक

(iv) गंगा विश्व की सबसे पवित्र नदी मानी जाती है। रेखांकित पद का परिचय है-

(क) जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक
(ख) व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक
(ग) व्यक्तिवाचक संज्ञा, स्त्रीलिंग, एकवचन, कर्ता कारक
(घ) व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, बहुवचन, कर्ता कारक

(v) शाबाश! तुमने बहुत अच्छा खेला। रेखांकित पद का परिचय है

(क) सर्वनाम, पुरुषवाचक, एकवचन, मध्यम पुरुष, कर्ता कारक

(ख) सर्वनाम, पुरुषवाचक, बहुवचन, मध्यम पुरुष, कर्ता कारक

(ग) सर्वनाम, पुरुषवाचक, बहुवचन, उत्तम पुरुष, कर्ता कारक (घ) सर्वनाम, पुरुषवाचक, बहुवचन, अन्य पुरुष, कर्ता कारक

(4x1= 4 )

निर्देशानुसार किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए (अलंकार) 

(i) मधुबन की छाती को देखो, सूखी कितनी इसकी कलिया। पद में अलंकार है-
(क) अनुप्रास अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) श्लेष अलंकार
(घ) उत्प्रेक्षा अलंकार

(ii) सिर फट गया उसका वही, मानो अरुण रंग का घड़ा।
पद में अलंकार की पहचान कीजिए

(क) उपमा अलंकार
(ख) उत्प्रेक्षा अलंकार
(ग) रूपक अलंकार
(घ) श्लेष अलंकार

(iii) देख लो साकेत नगरी है यही स्वर्ग से मिलने गगन में जा रही ।।
अलंकार की पहचान कीजिए

(क) उपमा अलंकार
(ख) श्लेष अलंकार
(ग) अतिशयोक्ति अलंकार
(घ) रूपक अलंकार

(iv) उषा सुनहरे तीर बरसती, जय लक्ष्मी-सी उदित हुई । पद में अलंकार की पहचान कीजिए।

(क) रूपक अलंकार
(ख) उत्प्रेक्षा अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) अतिशयोक्ति अलंकार

(v) जहाँ एक शब्द के एक से अधिक अर्थ निकले कीजिए - वहाँ अलंकार की पहचान

(क) रूपक अलंकार
(ख) अतिशयोक्ति अलंकार
(ग) मानवीकरण अलंकार
(घ) श्लेष अलंकार

(पाठ्य पुस्तक)

प्र. 7 निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए। ( 5x1 = 5)

" चश्मेवाला मूर्ति पर लगा फ्रेम संभवतः नेताजी से क्षमा माँगते हुए लाकर ग्राहक को दे देता है और बाद में नेताजी को दूसरा फ्रेम लौटा देता है। वाह भई खूब ! क्या आइडिया है। लेकिन भाई! एक बात अभी भी समझ में नहीं आई। हालदार साहब ने पानवाले से फिर पूछा, नेताजी का ओरिजिनल चश्मा कहाँ गया? पानवाला दूसरा पान मुँह में ढूँस चुका था। दोपहर का समय था, 'दुकान' पर भीड़-भाड़ अधिक नहीं थी। वह फिर आँखों ही आँखों में हँसा। उसकी तोंद थिरकी। कत्थे की डंडी फेंक, पीछे मुड़कर उसने नीचे पीक थूकी और मुसकराता हुआ बोला, मास्टर बनाना भूल गया। पानवाले के लिए यह एक मजेदार बात थी लेकिन हालदार साहब के लिए चकित और द्रवित करने वाली। यानी वह ठीक ही सोच रहे थे। मूर्ति के नीचे लिखा मूर्तिकार मास्टर मोतीलाल वाकई कस्बे का अध्यापक था। बेचारे ने महीने भर में मूर्ति बनाकर पटक देने का वादा कर दिया होगा। बना भी ली होगी लेकिन पत्थर में पारदर्शी चश्मा कैसे बनाया जाए - काँचवाला - यह तय नहीं कर पाया होगा। या कोशिश की होगी और असफल रहा होगा या बनाते बनाते 'कुछ और बारीकी' के चक्कर में चश्मा टूट गया होगा या पत्थर का चश्मा अलग से बनाकर फिट किया होगा और वह निकल गया होगा। उफ...!"

(i) कितने समय में मूर्ति बनाकर पटक देने का वादा कर दिया होगा।

(क) महीने भर में
(ख) सप्ताह भर में
(ग) दो दिनों में
(घ) पंद्रह दिनों में

(ii) मूर्तिकार मास्टर मोतीलाल कहाँ लिखा हुआ था?

(क) मूर्ति के बाए
(ख) मूर्ति के दाहिने
(ग) मूर्ति के ऊपर
(घ) मूर्ति के नीचे

(iii) आँखों ही आँखों में कौन हँसा?

(क) पानवाला
(ख) कैप्टन
(ग) हालदार
(घ) ग्राहक

(iv) हालदार साहब ने किससे पूछा कि नेताजी का ओरिजिनल चश्मा कहाँ गया?

(क) चाय वाले से
(ख) पानवाले से
(ग) दूध वाले से
(घ) सब्जी वाले से

(v) चश्मेवाला मूर्ति पर लगा फ्रेम किसको दे देता है - संभवतः नेताजी से क्षमा माँगते हुए - लाकर

(क) साथी को
(ख) मित्र को
(ग) ग्राहक को
(घ) भाई को

प्र. 8  निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए -
(2x1=2)
(i) बालगोबिन भगत की आयु कितने वर्ष के करीब थी ?
(क) पचास के करीब थी
(ख) साठ के करीब थी.
(ग) सत्तर के करीब थी
(घ) अस्सी के करीब थी

(ii) बालगोबिन भगत प्रभाती गाना किस माह में शुरू करते थे?

(क) कार्तिक मास में
(ख) अगहन मास में
(ग) पूस मास में
(घ) माघ मास में

प्र. 9 निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए। (5x1=5)

कहेउ लखन मुनि सीलु तुम्हारा को नहि जान बिदित संसारा ।। माता पितहि उरिन भये नीकें। गुररिनु रहा सोच बड़ जी के ।। सो जन हमरेहि मार्थे काढ़ा । दिन चलि गये ब्याज बड़ बाढ़ा ।। अब आनिअ व्यवहरिआ बोली। तुरत देउ मैं थैली खोली ।। सुनि कटु वचन कुठार सुधारा। हाय हाय सब सभा पुकारा ।। भृगुबर परसु देखाबहु मोही । बिप्र बिचारि बचौं नृपद्रोही ।। मिले न कबहूँ सुभट रन गाढ़े। द्विजदेवता घरहि के बाढ़े ।। अनुचित कहि सब लोग पुकारे । रघुपति सयनहि लखने नेवारे ।। लखन उतर आहुति सरिस भृगुबर कोपु कृसानु ! बढ़त देखि जल सम बचन बोलैं रघुकुल भानु ।।

(i) 'भृगुबर' संबोधन किसके लिए कहाँ गया है?

(क) राम के लिए
(ख) विश्वामित्र के लिए
(ग) परशुराम के लिए
(घ) लक्ष्मण के लिए

(ii) " हे मुनि! आपके शील को कौन नहीं जानता?" यह किसने कहा ?

(क) विश्वामित्र
(ख) परशुराम
(ग) लक्ष्मण
(घ) जनक

(iii) परशुराम पर किसका ऋण बाकी था?

(क) गुरु का
(ख) माता का
(ग) पिता का
(घ) मित्र का

(iv) लक्ष्मण जी के कड़वे वचन सुनकर परशुराम जी ने क्या सम्हाला?

(क) त्रिशूल
(ख) चक्र
(ग) कुठार
(घ) धनुष

(v) 'रघुकुल के सूर्य' के नाम से किसे पुकारा गया है?

(क) जनक
(ख) विश्वामित्र
(ग) परशुराम
(घ) राम

प्र. 10 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए। (2x1 = 2 )

(i) "हरि हैं राजनीति पढ़ि आए" किसने कहा है?
(क) उद्धव जी ने
(ख) गोपियों ने
(ग) श्री कृष्ण ने
(घ) मधुकर ने

(ii) राम लक्षमण - परशुराम संवाद पाठ में 'गाधिसूनु' शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

(क) राम के लिए
(ख) परशुराम के लिए
(ग) लक्ष्मण के लिए
(घ) विश्वामित्र के लिए

(खंड-ख)

(पाठ्य पुस्तक व पूरक पाठ्य पुस्तक )

प्र. 11 दिए गए निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए। (3x2=6)

(i) सेनानी न होते हुए भी चश्मेवाले को लोग 'कैप्टन' क्यों कहते थे?

(ii) भगत ने अपने बेटे की मृत्यु पर अपनी भावनाएँ किस तरह व्यक्त की?

(iii) बिना विचार, घटना और पात्रों के भी क्या कहानी लिखी जा सकती है। यशपाल के इस विचार से आप कहाँ तक सहमत हैं?

(iv) नेताजी का चश्मा पाठ के आधार पर पानवाले का एक रेखाचित्र प्रस्तुत कीजिए। 

प्र.12 निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए। (3x2=6)

(i) गोपियों ने किन-किन उदाहरणों के माध्यम से उद्धव को उलाहने दिए हैं? 

(ii) लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या-क्या विशेषताएँ बताई ?

(iii) उद्धव द्वारा दिए गए योग के संदेश ने गोपियों की विरहाग्नि में घी का काम कैसे किया?

(iv) आत्मकथा सुनाने के संदर्भ में 'अभी समय भी नहीं' कवि ऐसा क्यों कहता है?

प्र. 13 निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए। (4x2-8)

(i) 'साना-साना हाथ जोड़ी' पाठ में गतोक को 'मेहनतकश बादशाहों का शहर क्यों कहा गया?

(ii) 'माता का अँचल' पाठ में भोलानाथ और उसके साथियों के खेल और खेलने की सामग्री आपके खेल और खेलने की सामग्री से किस प्रकार भिन्न है? अपने शब्दों में लिखिए।

(iii) 'माता का अँचल' पाठ में बच्चे माता-पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे अभिव्यक्त करते हैं? आप अपने माता-पिता के प्रति अपने प्रेम को कैसे व्यक्त करते हैं?

( रचनात्मक लेखन खंड )

प्र.14 दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए - (1x6=6)

(क) जल प्रदूषण और इसका दुष्प्रभाव

प्रस्तावना
जल प्रदूषण के कारण
उपाय
उपसंहार

(ख) मेरे विद्यालय का वार्षिकोत्सव

प्रस्तावना
आयोजन का स्वरूप
वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण
उपसंहार

(ग) देश के विकास में शिक्षा की भूमिका

प्रस्तावना
समाज में शिक्षा की बदलती भूमिका 
आज के समाज एवं शिक्षा का स्वरूप 
उपसंहार

प्र.15 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। (1x5=5) 

आपके क्षेत्र में सड़कों के टूटने से आपको हो रही असुविधा का वर्णन करते हुए नगर निगम अधिकारी को पत्र लिखिए।

अथवा

पानी के समुचित उपयोग करने की सलाह देते हुए अपने भाई को पत्र लिखिए।

प्र.16 किसी दूरसंचार कार्यालय में सहयोगी पद के आवेदन हेतु लगभग 80 शब्दों में स्ववृत्त लिखिए। (1x5=5)

अथवा

मोहल्ले में मच्छरों की समस्या के समाधान का सुझाव देते हुए नगर निगम के अधिकारी को लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।

प्र.17 अपने कालोनी में होने वाले खेल प्रतियोगिता के आयोजन विषय पर लगभग 60 शब्दों में एक विज्ञापन तैयार कीजिए । (1x4=4)

अथवा

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने के लिए शुभकामना देते हुए छोटे भाई को लगभग 60 शब्दों में संदेश लिखिए।

Comments

Popular posts from this blog

CBSE Board Exam 2023 Class 10 ENGLISH (Language and Literature)

Ganita Prakash Class 8 Chapter 7 Solutions Proportional Reasoning 1

Class 3rd | हिन्दी | Ch. 14 किसान की होशियारी