MID-TERM EXAMINATION (2022-23) CLASS: VIII SUBJECT : HINDI (L-2)

No. of pages - 8.                               (E)

MID-TERM EXAMINATION (2022-23) CLASS: VIII SUBJECT : HINDI (L-2)

Time Allowed : 2.30 hours 
समय 2.30 घंटे

Maximum Marks: 60
अधिकतम अंक - 60

सामान्य निर्देश:

• प्रश्न पत्र दो खंडों, खंड 'क' और खंड 'ख' में विभक्त है।
• खंड 'क' में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए हैं।
• खंड 'ख' में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं।
• दोनों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
• यथासंभव प्रत्येक खंड के प्रश्नों के उत्तर क्रमश: दीजिए।
• कार्य स्वच्छतापूर्वक कीजिए।

खंड-क (बहुविकल्पीय प्रश्न )

प्र.1 निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए -(2x2=4)

वह नीम के पेड़ों की घनी छांव से होता हुआ सियार की कहानी का मजा लेता आ रहा था । हिलते डुलते उसका बस्ता दोनों तरफ झूमता खनकता था। स्लेट कभी छोटी शीशी से टकराती तो कभी पेंसिल से यों वे सब उस बस्ते के अंदर टका रहे थे। मगर वह न कुछ सुन रहा था, न कुछ देख रहा था। उसका पूरा ध्यान कहानी पर केंद्रित था। कैसी मजेदार कहानी कौए और सियार की। 

(i)  स्लेट किससे टकरा रही थी ?    
(क) शीशे में
(ख) पेंसिल से
(ग) पेड़ से
(घ) कभी छोटी शीशी तो कभी पेंसिल से

(ii)  वह किसकी कहानी का मजा ले रहा था ?
(क) नीम के पेड़ों की
(ख) कौए और सियार की
(ग) सियार की
(घ) बस्ते की

प्र. 2 निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (2x2-4

कठपुतली 
गुस्से से उबली
बोली - ये धागे 
क्यों है मेरे पीछे आगे?
इन्हें तोड़ दो
मुझे मेरे पाँवों पर छोड़ दो।

(i)  गुस्से से कौन उबल रहा है?
(क) धागे
(ख) कठपुतली
(ग) गुड़िया
(घ) बुढ़िया

(ii)  कठपुतली किसको तोड़ने की बात कर रही है?

(क) पाँव को
(ख) गुड़िया को
(ग) धागों को
(घ) उपर्युक्त सभी को

प्र. 3 निम्नलिखित व्याकरण के प्रश्नों के उत्तर लिखिए

(i)  सुमन बहुत अच्छा गाती है, वाक्य में संज्ञा की पहचान कीजिए।

(क) बहुत
(ख) सुमन
(ग) अच्छा
(घ) गाती है

(ii) निम्नलिखित में से सर्वनाम पहचानिए

(क) आगरा
(ख) खाना-पीना
(ग) सुंदर
(घ) वह

(iii) संज्ञा अथवा सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द कहलाते है?

(क) संज्ञा
(ख) सर्वनाम
(ग) विशेषण
(घ) विशेष्य

(iv) हिन्दी में वचन कितने प्रकार के होते है?

(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) एक

प्र.4 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (4x1=4) बस की रफ्तार अब पंद्रह-बीस मील हो गई थी। मुझे उसके किसी हिस्से पर भरोसा नहीं था। ब्रेक फेल हो सकता है, स्टीयरिंग टूट सकता है। प्रकृति के दृश्य बहुत लुभावने थे। दोनों तरफ हरे-भरे पेड़ थे जिन पर पक्षी बैठे थे। मैं हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था। जो भी पेड़ आता डर लगता कि इससे बस टकराएगी। वह निकल जाता तो दूसरे पेड़ का इंतज़ार करता । झील दिखती तो सोचता कि इसमें बस गोता लगा जाएगी।

(i) बस की रफ्तार क्या थी?

(क) पंद्रह मील
(ख) बीस मील
(ग) पंद्रह-बीस मील
(घ) पंद्रह-बीस कि.मी.

(ii) बस का क्या फेल हो सकता था?

(क) स्टीयरिंग
(ख) ब्रेक
(ग) इंजन
(घ) पहिया

(iii) प्रकृति के दृश्य कैसे थे?

(क) सुंदर
(ख) लुभावने
(ग) डरावने
(घ) पहाड़ी

(iv) बस के किससे टकराने का डर लग रहा था?

(क) ट्रक से
(ख) पक्षी से
(ग) झील से
(घ) पेड़ से

प्र.4 निम्नलिखित काव्यांश पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:।  (4x1 = 4)

नहीं, यह सबसे कठिन समय नहीं!
अभी भी दबा है चिड़िया की
चोंच में तिनका
और वह उड़ने की तैयारी में है।
अभी भी झरती हुई पत्ती
थामने को बैठा है हाथ एक
अभी भी भीड़ है स्टेशन पर

(i) चिड़िया की चोंच में क्या दबा है?
(क) चारा
(ख) मिर्च
(ग) तिनका
(घ) भोजन

(ii) उड़ने की तैयारी में कौन है?

(क) चिड़िया
(ख) हवाई जहाज
(ग) कौआ
(घ) कबूतर

(iii) गिरती हुई पत्तियों को थामने के लिए कौन बैठा है?

(क) चिड़िया
(ख) लड़का
(ग) हाथ
(घ) चादर

(iv) स्टेशन पर क्या है?

(क) सामान
(ख) कुली
(ग) बस
(घ) भीड़

प्र. 6 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

(i) 'बस की यात्रा' पाठ के लेखक का नाम बताइए?

(2x1=2)

(क) हरिशंकर परसाई
(ख) कामतानाथ
(ग) रामधारी सिंह 'दिनकर'
(घ) अरविंद कुमार सिंह

(ii) बदलू लेखक को क्या बनाकर देता था?

(क) चूड़ियाँ
(ख) खिलौने
(ग) लाख की गोलियाँ
(घ) कंचे

प्र. 7 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।          (2x1=2)

(i) रामधारी सिंह 'दिनकर' द्वारा रचित कविता है?

(क) ध्वनि
(ख) दीवानों की हस्ती
(ग) यह सबसे कठिन समय नहीं 
(घ) भगवान के डाकिए

(ii) किसके डूबने का वक्त हो गया ?

(क) चाँद का
(ख) सूरज का
(ग) तारों का
(घ) बस का

खंड-ब (वर्णनात्मक प्रश्न )

प्र.8 निम्नलिखित व्याकरण के प्रश्नों के उत्तर लिखिए (4x1=4)

(i) निम्नलिखित शब्द युग्म के अर्थ लिखिए
अपकार -
उपकार -

(ii) 'लेखक' का स्त्रीलिंग लिखिए।
(iii) 'सेना' का बहुवचन लिखिए ।
(iv) व्यक्तिवाचक संज्ञा के दो उदाहरण लिखिए।

प्र. 9 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (4x1 = 4 )

(i) पक्षी और बादल कौन हैं?
(ii) पक्षी और बादल एक देश से दूसरे देश को क्या संदेश पहुँचाते हैं?
(iii) सूरज डूबते समय परिवार के लोग क्या चाहते हैं?
(iv) दादी-नानी बच्चों को क्या सुनाया करती है?

प्र.10 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।      (4x1=4)

(i) बदलू कौन था?
(ii) बदलू का पैतृक पेशा क्या था?
(iii) बस कहाँ से कहाँ जा रही थी?
(iv) बस की यात्रा करते समय झील दिखाई देने पर लेखक क्या सोचता था ?

प्र. 11 निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखिए (3x2=6)

(i) बदलू काका लेखक की आवभगत कैसे किया करते थे?
(ii) आठ-दस साल बाद लेखक जब अपने मामा के घर गया तो उसने क्या परिवर्तन महसूस किया?
(iii) 'मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए हैं।' इस पंक्ति में लेखक ने किस परेशानी की ओर संकेत किया है?
(iv) "ऐसा जैसे सारी बस ही इंजन है और हम इंजन के भीतर बैठे हैं।" लेखक को ऐसा क्यों लगा?
(v) लेखक ने बस को पूजा के योग्य क्यों बताया ?

प्र.12 निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए - (3x2= 6 )

(i) प्रकृति देश - देश में भेदभाव किस प्रकार नहीं करती?
(ii) हमारे जीवन में डाकिए की क्या भूमिका है?
(iii) दादी-नानी बच्चों में किस प्रकार बच्चों में उत्साह जगाए रखती थी?
(iv) 'अभी भी भीड़ है स्टेशन पर' पंक्ति का आशय क्या है?

प्र.13 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए ।            (1x5=5)
(क) स्वतंत्रता दिवस
(ख) स्वच्छता का महत्व
(ग) हमारा विद्यालय

प्र.14 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80-100 शब्दों में पत्र लिखिए - (1x5= 5)
अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को खेलकूद के सामान की पूर्ति हेतु प्रार्थना-पत्र लिखिए।

अथवा

प्रात:कालीन सैर के लाभों का वर्णन करते हुए छोटे भाई को पत्र लिखिए ।



Comments

Popular posts from this blog

Sample Paper for Class 8 Mathematics (Ganit Prakash – Chapter 4: Quadrilaterals

Class 10th Some important questions of science

CBSE Board Exam 2023 Class 10 ENGLISH (Language and Literature)