CBSE Class 10 Term 2 Hindi A 2022; Paper Code-3/2/3; Set 3
CBSE Class 10 Term 2 Hindi A 2022; Paper Code-3/2/3; Set 3
Series: CPRPR/2
SET - 3
प्रश्न-पत्र कोड 3/2/3
रोल नं.
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
नोट:
(i) कृपया जाँच कर ले कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 4 हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखे
(iii) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 7 प्रश्न 1 (iv) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखे ।
(v) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
हिन्दी (अ)
निर्धारित समय: 2 घण्टे
अधिकतम अंक 40
सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका अनुपालन कीजिए:
(1) इस प्रश्न-पत्र में कुल सात प्रश्न है।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खंड है- खंडक और खंड-ख सभी प्रश्न अनिवार्य है। यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार लिखिए।
(iii) लेखन कार्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखिए।
(10) खंड-क में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उपप्रश्नों के उत्तर दीजिए। (i). खंड में कुल 4 प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के साथ विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्प का ध्यान रखते हुए चारों प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
खंड (क)
(पाठ्य-पुस्तक और पूरक पाठ्य-पुस्तक)
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए 2x4=8
(क) "फ़ादर कामिल बुल्के का सान्निष्य लेखक के लिए सुखद अनुभूति थी।" कथन का आशय 'मानवीय करुणा की दिव्य चमक पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
(ख) "मानवीय करुणा की दिव्य चमक' पाठ से क्या संदेश मिलता है ? अपने शब्दों में समझाइए।
(ग) नवाबी नस्ल' से आप क्या समझते हैं? लखनवी अंदाज पाठ के संदर्भ में लिखिए।
(घ) लेखक को देखकर नवाब साहब असहज क्यों हो गए ? 'लखनवी अंदाज पाठ के आधार पर लिखिए।
2. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 26-30 शब्दों में लिखिए: 2x3=6
(क) उत्साह कविता के काव्य-सौंदर्य पर प्रकाश डालिए।
(ख) 'निराला' ने उत्साह कविता के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के क्या संदेश दिए हैं? तर्कसंगत उत्तर दीजिए।
(ग) 'कन्यादान' कविता में शाब्दिक भ्रम किसे और क्यों कहा गया है ?
(घ) वर्तमान में कन्यादान' जैसी परंपरा के औचित्य अनोचित्य पर अपने तर्कसंगत विचार लिखिए।
3. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए: 3x 2 = 6
(क) पिता द्वारा भोलानाथ को खाना खिलाने के बाद भी उसकी माँ उसे खाना खिलाती थी, क्यों ? 'माता का अंचल' पाठ के आधार पर लिखिए।
(ख) "हम सभी नदियों और पर्वतों के ऋणी है कैसे ? साना-साना हाथ जोड़ि पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए ।
(ग) जॉर्ज पंचम की नाक पाठ के आधार पर बताइए कि रानी एलिजाबेथ द्वितीय के भारत आगमन से पूर्व अधिकारियों को क्या चिंता हुई। देश की नाक बचाने के लिए कौन-सी जी-तोड़ कोशिशें की गई
खंड (ख)
(रचनात्मक लेखन)
4. (क) (a) आपकी बहन का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) में हो गया है। उनके लिए लगभग 40 शब्दों में बधाई संदेश लिखिए। 2½
अथवा
(b) मित्र / मखी को नृत्य प्रतियोगिता में सफल होने तथा प्रथम स्थान पाने के लिए लगभग 40 शब्दों में एक शुभकामना संदेश लिsखिए । 2½
(ख) (a) अपने मित्र को 'लोहड़ी' पर लगभग 40 शब्दों में एक शुभकामना संदेश लिखिए।
अथवा
(b) 'बाल दिवस' के सफल आयोजन के लिए छात्रों को प्राचार्य की ओर से लगभग .40 शब्दों में एक साधुवाद बधाई संदेश लिखिए।
(क) (a) महिलाओं की सहायता हेतु स्थापित संस्था 'सहयोगिनी' के प्रचार-प्रसार के लिए लगभग 50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
(b) सोलर कुकर बनाने वाली कंपनी 'रविरश्मि' के लिए लगभग 50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
(ख) (a) 'नेत्रदान' के लिए प्रोत्साहित करने हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए लगभग 50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
अथवा
(b) योग प्रशिक्षण केन्द्र 'आरोग्य' के प्रचार-प्रसार के लिए लगभग 50 शब्दों में एक आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए।
6. (a) इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर क्राइम में भी बहुत वृद्धि हुई है। इस बारे में छोटी बहन / छोटे भाई को सतर्क करने के लिए लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
अथवा
(b) अपने क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।
7. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए: 1 x 5 = 5
(क) पर्यावरण संरक्षण: समय की माँग
● मानव और पर्यावरण में अटूट संबंध
● संरक्षण की आवश्यकता क्यों ?
● संरक्षण की योजनाओं का प्रभाव
● सुझाव
(ख) एक भारत श्रेष्ठ भारत
● योजना का प्रारंभ कब ?
● ऐसी योजनाओं की आवश्यकता क्यों ? ● विद्यालयों में इसे कार्य रूप में कैसे लाया गया?
● प्रभाव
(ग) ऑनलाइन शिक्षा शिक्षा जगत में नवीन क्रांति
● वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अनिवार्यता
● सकारात्मक प्रभाव
● कमियाँ
● सुझाव
Comments
Post a Comment