COMMON ANNUAL EXAMINATION (TERM-2) 2021-22 (M) CLASS : IX SUBJECT : HINDI-A (CODE-002)

COMMON ANNUAL EXAMINATION (TERM-2) 2021-22 (M)
CLASS : IX 
SUBJECT : HINDI-A (CODE-002)

Time Allowed : 2 hours (समय : 2 घंटे)

Maximum Marks : 40 (अधिकतम अंक - 40)

सामान्य निर्देश:

1. इस प्रश्नपत्र में दो खंड हैं-खंड 'क' और 'ख'।
2. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं, यथासंभव सभी प्रश्नों के उत्तर क्रमानुसार ही लिखिए।
3. लेखन कार्य में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखिए।
4. खंड 'क' में कुल 3 प्रश्न हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए इनके उपप्रश्नों के उत्तर दीजिए।
5. खंड 'ख' में कुल 4 प्रश्न हैं। सभी प्रश्ना के साथ विकल्प भी दिए गए हैं। निर्देशानुसार विकल्पों का ध्यान रखते हुए चारों प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

खंड 'क'

(पाठ्यपुस्तक व पूरक पाठ्य पुस्तक) ( 20 अंक) 

प्र.01. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए।                                     2x4=8

क) सालिम अली के जीवन की किस घटना ने उन्हें पक्षी प्रेमी बना दिया?

ख) "साँवले सपनों की याद" शीर्षक की सार्थकता पर टिप्पणी कीजिए।

ख) 'प्रमचंद के फटे जूते' पाठ में 'टीले' शब्द का प्रयोग किस अर्थ में किया गया होगा?

घ) 'प्रेमचंद के फटे जूते' पाठ के आधार पर प्रेमचंद के व्यक्तित्व की विशेषताओं की लिखिए।

प्र.02 निम्नलिखित में से किन्ही तीन प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए         2x3= 6

क) 'कैदी और कोकिला' कविता में कवि ने कोयल के बोलने के किन कारणों की संभावना बताई है?

ख) "कैदी और कोकिला' कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।

ग). सुविधा और मनोरंजन के उपकरणों से बच्चे वंचित क्यों हैं? 'बच्चे काम पर जा रहे हैं' कविता के आधार पर उत्तर लिखिए।

घ) बच्चों का काम पर जाना धरती के एक बड़े हादसे के समान क्यों है? बच्चे काम पर जा रहे हैं कविता के आधार पर उत्तर लिखिए।

प्र.03 निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में लिखिए 3x2= 6 

क) मेरे संग की औरतें' पाठ में लेखिका ने अपनी नानी को कभी देखा भी नहीं फिर भी उनके व्यक्तित्व से वे क्यों प्रभावित थी?

ख) 'रीढ़ की हड्डी' एकांकी का क्या उद्देश्य है? लिखिए।

ग) माटी वाली के पास अपने अच्छे या बुरे भाग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय क्यों नहीं था?

खंड-ख

रचनात्मक लेखन

प्र. 04 निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किसी एक विषय पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 150 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए,  5x1=5

क) वर्षा ऋतु का एक दिन 
संकेत बिंदु – 
वर्षा ऋतु की विशेषताएँ
प्राकृतिक सौंदर्य
व्यक्तिगत अनुभव
निष्कर्ष

ख) मोबाइल फोन के दुष्परिणाम 
संकेत बिन्दु
भूमिका

मोबाइल फोन का बढ़ता प्रयोग 
स्वास्थ्य पर पड़ने वाला दुष्प्रभाव 
दुष्परिणाम से बचने के उपाय

ग) अनुशासन का महत्त्व

संकेत बिंदु 
अनुशासन का अर्थ
व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक
समय का सही प्रबंधन
जीवन में सफलता का आधार

प्र. 05 यातायात नियमों की अवहेलना की शिकायत करते हुए यातायात निरीक्षक को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए। 5x1=5

अथवा

दिल्ली शहर की विशेषताओं का वर्णन करते हुए अपने किसी मित्र को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए।

प्र. 06 
क) पुस्तक खरीदने के लिए पुस्तक विक्रेता और विद्यार्थी के मध्य लगभग 40 शब्दों में संवाद लेखन लिखिए। 2½x2=5

अथवा

मोहल्ले में पानी की समस्या को लेकर दो महिलाओं के मध्य लगभग 40 शब्दों में संवाद लेखन लिखिए।

ख) विद्यालय की क्रिकेट टीम बनाने की चर्चा को लेकर दो विद्यार्थियों के मध्य लगभग 40 शब्दों में संवाद लेखन लिखिए।

अथवा

परीक्षा की तैयारी के संदर्भ में बातचीत करते हुए दो बहनों के मध्य लगभग 40 शब्दों में संवाद लेखन लिखिए।

प्र. 07 अपने जीवन से जुड़ी किसी घटना के अनुभव पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा लिखिए।           1x5=5

अथवा

‘शिक्षा का महत्व' विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा लिखिए। 

Comments

Popular posts from this blog

CBSE Board Exam 2023 Class 10 ENGLISH (Language and Literature)

Ganita Prakash Class 8 Chapter 7 Solutions Proportional Reasoning 1

Ganita Prakash | Class 8 | Chapter 5 Number Play | Solutions